इंदिरानगर महासमिति ने डॉ. भीमराव को किया याद
By Harshit
On
लखनऊ। रविवार को इंदिरानगर आवासीय महा समिति के सदस्यों ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्म जयंती पर उन्हें याद किया। महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बाबासाहेब की जयंती पर उनकी याद में हजरतगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाएं और उनको याद किया।
उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान की रचना में डॉ. आंबेडकर के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में महासचिव सुशील कुमार बच्चा, देवी शरण त्रिपाठी, महेश कुमार वाल्मीकि, सुभाष शर्मा, अजय धानुका, यशवंत चौधरी, हिमांशु पांडे, डॉक्टर आरपी सिंह आदि शामिल थे।
Tags: lucknow