एके सिंह बने परिवहन अधिकारी संघ के नये अध्यक्ष
विशेष सचिव वीके सोनकिया के 30 को सेवानिवृत्त होने के पूर्व दी गई जिम्मेदारी
By Harshit
On
- बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष बनाये जाने पर ध्वनिमत से प्रस्ताव हुआ पारित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन अधिकारी संघ की कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक सोमवार को आयोजित की गई। जानकारी के तहत चूंकि आगामी 30 अप्रैल 2024 को उप्र परिवहन अधिकारी संघ के अध्यक्ष वीके सोनकिया (विशेष सचिव परिवहन) सेवानिवृत्त हो रहे हैं, ऐसे में कार्यकारिणी के प्रस्ताव पर संघ के वरिष्ठतम सदस्य अशोक कुमार सिंह (अपर परिवहन आयुक्त राजस्व/आईटी) आगामी अधिवेशन और निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने तक कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।
अधिकारी संघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि श्री सिंह के कार्यवाहक अध्यक्ष बनाये जाने पर ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर परिवहन अधिकारी संघ से संबद्ध विभिन्न संभागों और जनपदों से परिवहन अधिकारी बैठक में शामिल होने पहुंचे थे।
Tags: lucknow
About The Author
Latest News
गूगल का मेगा इवेंट आज, Android 15, एडवांस GeminiAI समेत कई प्रोडक्ट होंगे पेश
14 May 2024 08:55:31
नई दिल्ली। गूगल आज अपने कई प्रोडक्ट्स पेश करने वाला है। अमेरिकी टेक कंपनी के इस मेगा इवेंट में Android...