विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं लखनऊ नगर निगम के पार्षद हैं मुकेश सिंह चौहान

विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

लखनऊ पूर्वी विधानसभा-173 उपचुनाव में मुकेश सिंह चौहान इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

लखनऊ। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्वी विधानसभा के उपचुनाव में मुकेश सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है  मुकेश सिंह चौहान लखनऊ शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं, जब कांग्रेस पार्टी का एक शहर अध्यक्ष हुआ करता था तब लखनऊ मुकेश सिंह चौहान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष थे और इससे पहले वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भी रहे, संगठन में विभिन्न पदों पर काम करते हुए आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और लखनऊ नगर निगम के तीसरी बार पार्षद हैं।

मुकेश सिंह चौहान की छवि जमीनी और लोगों से जुड़े हुए नेता के रूप में जानी जाती है सबसे पहले वह लखनऊ के पूर्वी विधानसभा के वार्ड से पार्षद चुने गए और 2012 से लगातार पार्षद रहे, उनकी पत्नी अनीता सिंह भी 2017 में पार्षद रहीं हैं, 2014 में नगर निगम लखनऊ में एग्जीक्यूटिव मेंबर बनाया गया और उसके बाद कांग्रेस का उपनेता नगर निगम में 2012 से 2014 तक रहे, उनका चुनाव का भी अच्छा खासा अनुभव है, श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ी तो समय उनके वह चुनाव कैंपेन /मीडिया इंचार्ज रहे और यूथ कांग्रेस में भी वह अलग-अलग पदों पर काम करते हुए यहां तक पहुंचे हैं।
मुकेश सिंह चौहान कांग्रेस पार्टी के कैडर हैं और 2002 से कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं उस समय से यूथ कांग्रेस में जिला ,प्रदेश में विभिन्न पदों पर काम किया उसके बाद शहर कांग्रेस में काम किया रीता बहुगुणा जोशी के मीडिया इंचार्ज रहे उसके बाद उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर रहे।

ऐसे दौर में जब तमाम नेता कांग्रेस पार्टी को छोड़कर चले गए उस समय भी मुकेश सिंह चौहान की निष्ठा कांग्रेस पार्टी की प्रति बनी रही और वह पार्षद निर्वाचन होते रहे , साथ ही साथ 2017 के और 2022 के विधानसभा चुनाव में उनको टिकट नहीं मिला उसके बाद भी उनकी वफादारी और निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ हो रहे उपचुनाव में लखनऊ पूर्वी से प्रत्याशी बनाया है।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News

आज शाम करीब छह बजे पटना में होगा सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार आज शाम करीब छह बजे पटना में होगा सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार
पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार मंगलवार...
पुलिसकर्मी पर युवती का शारीरिक-शोषण करने का आरोप,बिना मर्जी के खिलाई गर्भपात की दवा
तिहाड़ जेल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
मतदान प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने में पीठासीन व मतदान अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण
जानिए,विभव को लेकर क्या बोले संजय सिंह?
रंगोली के रंग के संग, जीतेंगे शत प्रतिशत मतदान की जंग - बी एस ए
सांड के हमले से गौशाला पर काम कर रहे श्रमिक की मौत