ओडिशा के जाजपुर में बस हादसा, पांच की मौत और 40 घायल

-मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जताया दुख

ओडिशा के जाजपुर में बस हादसा, पांच की मौत और 40 घायल

नई दिल्ली। ओडिशा के जाजपुर जिले में सोमवार रात को हुए एक बस हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 50 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है।

मुख्यमंत्री नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जाजपुर जिले के बाराबती स्ट्रीट इलाके में यात्री बस दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं मृतकों की अमर आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही, मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

धर्मशाला पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक तपन कुमार नाइक ने कहा कि दुर्घटना में चार पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई है। करीब 40 लोग घायल हैं। इनमें से 30 को कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा है। दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। पुरी से कोलकाता जा रही बस सोमवार की रात करीब नौ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के बाराबती पुल से गिर गई। हादसा किस वजह से हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Latest News

ब्लूमिंगडेल की छात्रा अरीना खान डॉक्टर बनना चाहती है  ब्लूमिंगडेल की छात्रा अरीना खान डॉक्टर बनना चाहती है 
    बदायूं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। ब्लूमिंगडेल स्कूल की कक्षा 10 की
मण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक द्वारा स्ट्रांग रुम का किया गया निरीक्षण
आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज होने पर बोले अल्लू अर्जुन
निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों ने फैसिलिटेशन सेंटर में डाक मतपत्र से किया मतदान।
CM केजरीवाल का साथ मिलने से गठबंधन की बढ़ी उम्मीदें
गायब मोबाइल की कीमत अदा करे बीमा कंपनी - जिला उपभोक्ता आयोग ने सुनाया फैसला
प्रत्याशियों के व्यय लेखा रजिस्टर का किया गया प्रथम मिलान।