मराठी समाज ने रक्तदान कर मनाया पूर्व राज्यपाल का जन्मदिन

मराठी समाज ने रक्तदान कर मनाया पूर्व राज्यपाल का जन्मदिन

लखनऊ। राजधानी में उत्तर प्रदेश मराठी समाज के लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर पूर्व राज्यपाल का जन्मदिन मनाया। मंगलवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रान्सफ्यूजन मेडिसिन विभाग में उत्तर प्रदेश मराठी के अध्यक्ष उमेश पाटिल द्वारा  पूर्व राज्यपाल रामनाईक जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
 
जिसमें चौक क्षेत्र के करीब 31 मराठी समाज के लोगों ने रक्तदान करके उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की। बता दें कि विगत लंबे समय से राम नाईक द्वारा मराठी समाज संस्था के आयोजन में जैसे छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव, महाराष्ट्र दिवस कार्यक्रम के संस्थापक होेने के साथ-साथ आयोजक भी रहे हैं और गणेश उत्सव के कार्यक्रम में हमेशा उपस्थिति दर्ज कराकर मराठी समाज के दिलों पर राज कर रहे हैं।
 
जिसके चलते मराठी समाज ने बड़ी संख्या में रक्तदान करने कार्य किया है। वहीं रक्तदाताओं में उमेश कुमार पाटील , दीपक माहेश्वरी, विनायक पाटील, ऋषिकेश पाटील , सागर जाधव,जितेंद्र पाटील समेत दो दर्जन से अधिक लोग रक्तदान किया। 
Tags: lucknow

About The Author

Latest News

महिलाओं के सपनों को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री,-गीता शाक्य प्रदेश महिला अध्यक्ष , महिलाओं के सपनों को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री,-गीता शाक्य प्रदेश महिला अध्यक्ष ,
संत कबीर नगर ,महिलाओं के सपनों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने घर-घर शौचालय...
मार्ग दुर्घटना में घायल 03 व्यक्तियों को भेजवाया गया अस्पताल
समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों के साथ की गयी गोष्ठी, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
डीजीपी की प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ भेंटवार्ता
राज्यरानी समेत कई ट्रेनें प्रभावित
डीआरएम ने संरक्षा सेवाओं के लिए किया सम्मानित
शरणागत हुए राजनीति के बाहुबली, रट रहे राम-राम!