सलमान खान गोलीकांड मामले में एक और शख्स गिरफ्तार

सलमान खान गोलीकांड मामले में एक और शख्स गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को फायरिंग की गई। सुबह-सुबह दो बदमाश बाइक पर आए और गैलेक्सी अपार्टमेंट की तरफ पांच गोलियां चलाईं। फायरिंग की घटना से हर कोई हैरान है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान और खान परिवार को आश्वासन दिया है कि सरकार आपके साथ है। इस तरह इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हरियाणा से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई जारी है। दो आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद एक और को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने बीती देर रात एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह शख्स लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और शूटरों के बीच संपर्क का काम करता था। इस शख्स को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना रविवार (14 अप्रैल) की है। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) है। दोनों को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अब हरियाणा से एक और शख्स की गिरफ्तारी के बाद यह देखना बाकी है कि इस मामले में क्या होगा।

Tags:

About The Author

Latest News

बारिश और लू की आशंका जताते हुए अगले पांच दिनों का अलर्ट जारी बारिश और लू की आशंका जताते हुए अगले पांच दिनों का अलर्ट जारी
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी भारत में बुधवार से गर्मी का एक नया दौर शुरू होने वाला है। दिल्ली समेत कई राज्यों...
घाटकोपर होर्डिंग हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 14
पुष्य नक्षत्र में आज नामांकन कराएंगे पीएम मोदी, 12 राज्यों के सीएम रहेंगे मौजूद
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का दिल्ली AIIMS में निधन
महाराष्ट्रः घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से आठ लोगों की मौत, सीएम ने दिया जांच का आदेश
राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त जनसभा क्राफ्ट मेला मैदान में आज
आज का राशिफल: 14 मई, 2024