लोकसभा चुनावः राज्यपाल मिश्र और प्रथम महिला ने किया मतदान

लोकसभा चुनावः राज्यपाल मिश्र और प्रथम महिला ने किया मतदान

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र और राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया। राज्यपाल मतदान के लिए प्रात: 9.30 बजे सी स्कीम, सरदार पटेल मार्ग स्थित महात्मा गांधी राजकीय आवासीय विद्यालय मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां मतदान किया। बाद में राज्यपाल ने कहा कि मतदान भारत के हर पात्र नागरिक का संवैधानिक अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। इसी से लोकतंत्र सशक्त होता है। उन्होंने संविधान की उद्देशिका के प्रारंभ "हम भारत के लोग" की चर्चा करते हुए कहा कि भारत का अर्थ ही हम सबसे है। लोकतंत्र में जनता और उसका मत ही प्रमुख है। उन्होंने स्वयं और दूसरों को प्रेरित कर मतदान के लिए जागरूक किए जाने का आह्वान किया। मिश्र ने कहा कि मतदान दिवस लोकतंत्र का पावन पर्व है। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।

 

 

Tags:

About The Author

Latest News

जिम में एक्सरसाइज कर रहे 32 साल के युवक को हार्ट अटैक, मौत जिम में एक्सरसाइज कर रहे 32 साल के युवक को हार्ट अटैक, मौत
वाराणसी: जिम में एक्सरसाइज करते वक्त या सामान्य दिनचर्या के दौरान हार्ट अटैक आने घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं....
ये कैसा नारी शक्ति वंदन? यूपी में भाजपा ने उतारे सिर्फ 6 महिला कैंडिडेट
*एन.सी.आर.एम.यू. ने ड्राइवर लॉबी पर मनाया मजदूर दिवस* 
जीतने के बाद जनपद का कराऊंगा चौमुखी विकास भाजपा प्रत्याशी ने विकास सम्बन्धी  घोषणा पत्र जारी किया
सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराते हुए भाजपा प्रत्याशी ने वोट माँगे
5 मई को मल्लावां में जनसभा को संबोधित करेंगे - सीएम योगी
बसपा प्रत्याशी प्रथमेश मिश्रा ने किया नामांकन