डीएम और एसपी ने सदर के क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण 

डीएम और एसपी ने सदर के क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण 

महाराजगंज, जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा तहसील सदर में विभिन्न क्रिटिकल बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। IMG-20240420-WA0032जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक  ने सबसे पहले माध्यमिक विद्यालय सोनरा में स्थापित बूथों का स्थलीय निरीक्षण/भौतिक सत्यापन किया और नायब तहसीलदार सदर देशदीपक त्रिपाठी से बूथ के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली। नायब तहसीलदार ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय सोनरा में 02 बूथ हैं, बूथ संख्या 94 और 95। दोनों बूथ पारम्परिक राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण क्रिटिकल श्रेणी में दर्ज हैं। बूथ संख्या 94 पर कुल मतदाताओं की संख्या 1080 और बूथ संख्या 95 पर कुल मतदाताओं की संख्या 792 है। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रांगण में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु रखी गई सामग्री को तत्काल हटवाने का निर्देश दिया।

          इसके उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नदुआ का निरीक्षण किया। विद्यालय में  02 बूथ, बूथ संख्या 88 व 89 स्थापित हैं और दोनों बूथों में कुल मतदाता 1719 हैं।
           इसके पश्चात दोनों अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय बागापार द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय बागापार का निरीक्षण किया। बागापार में दोनों विद्यालयों में बूथ संख्या 20 से लेकर बूथ संख्या 24 तक कुल 05 बूथ स्थापित हैं। जहां मतदाताओं की संख्या क्रमशः 1248, 1091, 1107, 1167 और 927 है। जिलाधिकारी ने सभी बूथों को बाउंड्री वॉल के भीतर मौजूद कक्षों में स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही मतदाताओं के आने–जाने हेतु विद्यालय परिसर में एक अतिरिक्त द्वार बनाने का निर्देश दिया।
           अंत में दोनों अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय उसरहवा नर्सरी में स्थापित बूथों को देखा। विद्यालय में कुल 03 बूथ 128, 129 और 130 हैं। तीनो बूथों पर कुल 2894 मतदाता हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि वनटांगियां क्षेत्र में स्थापित बूथों में सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (एएमएफ) को सुनिश्चित कराएं और पोलिंग पार्टियों के ठहरने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने और रूट प्लान व कम्युनिकेशन प्लान को भी ससमय तैयार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने क्रिटिकल और वल्नरेबल पोलिंग बूथों सहित सामान्य बूथों के लिए निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार बूथों की समीक्षा करने और कमी मिलने पर  उनको ससमय दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
           पुलिस अधीक्षक ने क्रिटिकल बूथों की निरंतर समीक्षा करने और अराजक व संदिग्ध तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही को प्रभावी ढंग से करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के मामलों में दोनों पक्षों के साथ बात कर उन्हे चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कड़े निर्देश दे दें।
        निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी और संबंधित थाना प्रभारी सहित संबंधित लोग भी उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Latest News

मुख्यमंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी माधवी राजे सिंधिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी माधवी राजे सिंधिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं पार्टी के...
स्वयं के विकास के साथ समाज में भागीदारी ही वास्तविक सफलता : सोनमणि बोरा
ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही किसानों से खरीदेंगे 31सौ रुपये में धान - विष्णु देव साय
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिलेश यादव कहते हैं कि हमारी सरकार बनेगी तो मुफ्त में राशन देंगे लेकिन जब सत्ता में थे तो यही लोग माफिया के सागिर्द बनकर गरीबों का हक हड़प लेते थे: योगी
भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चहती प्रतियोगी परीक्षाओं के 10 से अधिक बार पेपर लीक हो चुके हैं लगता है इस सरकार में ही लीकेज है: अखिलेश यादव
आरएमएल में अनियंत्रित रक्तचाप के विरुद्ध जागरूकता अभियान
क्षेत्राधिकारी यातायात व प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया