कट्टरपंथियों के साथ खड़ी है कांग्रेस : ब्रजेश पाठक

कट्टरपंथियों के साथ खड़ी है कांग्रेस : ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब कट्टरपंथियों के साथ खड़ी है। विगत कई सालों से कांग्रेस अपने रास्ते से भटक गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 साल देश की सेवा की। मोदी के नेतृत्व में विकास के अनेक कार्य हुए। दस वर्ष के कार्यकाल में एक भी भ्रष्टाचार का चिन्ह भाजपा पर नहीं लगा।ब्रजेश पाठक प्रदेश भाजपा कार्यालय पर विभिन्न दलों से आए कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद बोल रहे थे। प्रदेश कार्यालय में ब्रजेश पाठक के समक्ष पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक पहलवान सिंह, चौधरी सरदार सिंह, सरिता सिंह और करुणाकर पाण्डेय भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, बसपा के वरिष्ठ नेता कुंवर वकील चंद्र और भगवान बख्श सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा अवध क्षेत्र कमलेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री शिव भूषण, प्रदेश मंत्री शंकर सिंह लोधी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित और सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News

अवधपुरी सांस्कृतिक क्लब द्वारा आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता अवधपुरी सांस्कृतिक क्लब द्वारा आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता
अंबेडकरनगर। संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के अनुदान से बी.एन. के. बी. पीजी कॉलेज में गठित अवधपुरी सांस्कृतिक क्लब ने...
मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत निर्माणाधीन पाइप पेयजल परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा बैठक  
कुछ दिनों में कांग्रेस विलुप्त और सपा हो जायेगी समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह
तीन तलाक देने के आरोप में पीतल कारोबारी पति समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज
पांचवें चरण के मतदान के लिए 19 मई को रवाना होगी पोलिंग पार्टियां
रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों को सिखाएं सबक : अमित शाह