आज की आवश्यकता है निर्भीक पत्रकारिता
कानपुर। सरस्वती ज्ञान मन्दिर इंटर कॉलेज आजाद नगर के सभागार में विकासिका साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में पंडित चंद्रशेखर त्रिपाठी स्मृति प्रेरणा पुरुष सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता कृष्ण कांत अवस्थी ने की। मुख्य अतिथि दीपक मालवीय ने बताया की योग्य प्रतिभाओं की सतत् कमी हो रही है जो चिंता का विषय है उन्होंने शिव शरण त्रिपाठी को मिले सम्मान को सार्थक बताया। डॉ. दया दीक्षित ने पूर्व में पत्रकारिता से जुड़े व्यक्तियों द्वारा की गयी स्वार्थ रहित पत्रकारिता के बारे में बताया तथा शिव शरण त्रिपाठी की निर्भीक पत्रिकारिता को सराहा और उसी से प्रेरणा लेने को कहा आज इसी की बहुत अवश्यकता है।
"प्रेरणा पुरुष" सम्मान से सम्मानित ख्यातिलब्ध वरिष्ठ पत्रकार संप्रति "दि मॉरल" समाचार पत्र के संपादक शिव शरण त्रिपाठी ने कहाकि इस सम्मान से उनका दायित्व समाज के प्रति और अधिक बढ़ गया है उन्होंने कहा कि आजकल सम्मान एवम पुरस्कारों की जो रेवड़ी की तरह बंट रहे हैं, उनके प्रति अपनी गहरी चिंता व्यक्त की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कांत अवस्थी ने एवं संचालन श्रवण शुक्ल' ने किया। विषय प्रवर्तन "विकासिका" के संयोजक डॉ. विनोद त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे मुख्यरूप से दण्डी स्वामी रमाकांत शुक्ला, डॉ. सुरेश अवस्थी, इरशाद कानपुरी में श्री त्रिपाठी के सम्मान में अपनी रचनायें पढ़ी।