जानलेवा हमला करने के मामले में अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार

जानलेवा हमला करने के मामले में अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर ,पुलिस अधीक्षक संतबीरनगर  सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  ब्रजेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण में *थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस* द्वारा अभियुक्तगण नाम पता 1.सुभाष यादव पुत्र रामकेवल यादव 2.गजेन्द्र यादव पुत्र रामानन्द यादव 3.सुरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 लालमन यादव 4.दुर्ग विजय यादव पुत्र जगदीश यादव निवासीगण मोहम्दपुर कठार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को राजेश्वरी देवी इंडियन आयल पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया व 4.दुर्ग विजय यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी मोहम्दपुर कठार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को वादी मुकदमा के द्वारा गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर सुपुर्दगी में दिया गया जिसको पुलिस हिरासत में लिया गया तथा उपरोक्त अभियुक्तगणों को  न्यायालय रवाना किया गया । 

 विदित हो कि वादी  विनोद कुमार यादव पुत्र श्री श्रीराम यादव निवासी उड़री कटरा थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर PSO मन्त्री  (डा0 संजय कुमार निषाद पुत्र विजय निषाद निवासी संगम चौराहा थाना पादरी बाजार मंत्री मत्स्य विभाग उ0प्र0) की तहरीरी सूचना पर दिनांक 22.04.2024 को थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर पर पंजीकृत किया गया था, 21/22.04.2024 की रात को  मन्त्री  (डा0 संजय कुमार निषाद मंत्री मत्स्य विभाग उ0प्र0) द्वारा ग्राम सभा मोहम्मदपुर कठार में एक शादी समारोह में शिरकत के दौरान उक्त अभियुक्तगणों व  उनके साथियो द्वारा अचानक  मंत्री  पर जानलेवा हमला किया गया था । थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त  अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

 

Tags:

About The Author

Latest News