त्यागी समाज ने किया इंडिया गठबंधन को समर्थन का ऐलान

16 गांवों के प्रतिष्ठित लोगों ने मोरटा में की समर्थन सभा

त्यागी समाज ने किया इंडिया गठबंधन को समर्थन का ऐलान

गाजियाबाद। ( तरूणमित्र ) मोरटा के एम.आर.भवन में सर्व त्यागी समाज ने एक समर्थन सभा का आयोजन किया, जिसमें गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से जुड़े 16 गांवों से त्यागी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इन सभी लोगों ने एकस्वर से गाजियाबाद सीट से कांग्रेस के टिकट पर इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार डॉली शर्मा को समर्थन देने का ऐलान किया। सर्व त्यागी समाज के लोगों ने कांगे्रस के जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी के आह्वान पर यह आयोजन किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि थे यूपी के पूर्व राज्यमंत्री सतीश शर्मा और इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी डॉली शर्मा के पिताजी नरेन्द्र भारद्वाज। सर्व त्यागी समाज की ओर से मुख्य रूप से अनिल त्यागी मकरेड़ा, मनोज त्यागी सिहानी, सकलेन्द्र त्यागी नूरनगर, अनिल त्यागी असालतपुर, ध्यानेन्द्र त्यागी सैंतली, रजनीश त्यागी बदरपुर, सियानंद त्यागी बहादुरपुर, अरविंद त्यागी, जसवीर त्यागी, रामबोल त्यागी, बिट्टू त्यागी, मंगू त्यागी, महेश त्यागी, दयानंद शर्मा, जितेन्द्र त्यागी शाहपुर, विपिन त्यागी व मंटू त्यागी हिसाली, बाबू त्यागी, विक्की त्यागी व कुलदीप त्यागी कनौजा, राधेश्याम त्यागी मैनापुर, रूप त्यागी काकड़ा, पुष्पेन्द्र त्यागी व बॉबी त्यागी नेकपुर, सचिन त्यागी दुहाई, जय त्यागी दिनकरपुर, अजय त्यागी, सोजनी, जितेन्द्र त्यागी सादिक नगर, सुरेश चौधरी सिकरोड, अमित त्यागी मिलक, महेश त्यागी, हरिदत्त त्यागी, जगदीश शर्मा, हरिदत्त त्यागी, ज्ञानेन्द्र त्यागी, विजय नेताजी, ऋYषि त्यागी, अमरीश त्यागी, अनिल बाबा, अशोक त्यागी मोरटा ने अपने-अपने गांवों का प्रतिनिधित्व किया। ग्राम गढ़ी, शोभापुर और कुर्सी के भी कई नेताओं ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। त्यागी समाज के इन मुअज्जिज लोगों ने समय और हालात का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह मौजूदा सरकार सत्ता के लिये समाज को तोड़कर देश को विभाजन के कगार पर ले जाने की कोशिश कर रही है, त्यागी समाज ने ब्राह्मण समाज के साथ मिलकर इंडिया गठबंधन को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इन वक्ताओं ने बताया कि उनके गांवों में क्षत्रिय समाज के लोगों ने भी इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार को ही इस बार समर्थन देने का निर्णय लिया है। वक्ताओं ने कहा कि शहर हो या ग्रामीण इलाके त्यागी-ब्राह्मण समाज का एक-एक वोट इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार के पक्ष में ही जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजाराम भारती, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव संदीप कुशवाहा और मोरटा गांव के सैकड़ों लोग इस मौके पर मौजूद रहे। आयोजन के दौरान कांग्रेस पार्टी और डॉली शर्मा जिंदाबाद के जमकर नारे भी लगे।

IMG-20240423-WA0003

Tags:

About The Author

Latest News