कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

बस्ती - लोकसभा चुनाव के प्रचार में तेजी लाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक पार्टी दफ्तर पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर पदाधिकारियों को ब्लाक व विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियां दी गई और उन्हे प्रचार सामग्री के साथ कैंपेन करने का निर्देश दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा गठबंधन पूरे प्रदेश में गठबंधन प्रत्याशियों की स्थिति काफी मजबूत है और भाजपा प्रत्याशियों से सीधा मुकाबला है।
कांग्रेस का ऐतिहासिक घोषणा पत्र और समर्पित कार्यकर्ता ही उसकी असली ताकत हैं |पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा मतदाताओं तक कांग्रेस की बात पहुंचनी चाहिये। जनता अब हिंदू मुसलमान, मीट मछली, मंगलसूत्र की मानसिकता से ऊपर उठ चुकी है। इसका साफ असर दो चरणों के चुनाव में दिखा है। स्पष्ट संकेत है कि इस बार देश की जनता को अहंकारी और संविधान विरोध सत्ता से छुटकारा मिलने जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष नर्वदेश्वर शुक्ला ने किया। कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजेश आर्या, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल, सुरेन्द्र मिश्रा, भूमिधर गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर मुकुल प्रताप नारायण पाण्डेय, कौशल त्रिपाठी, राणा प्रताप सिंह, रामभवन शुक्ल, शौकत अली नन्हू, लालजीत पहलवान, शेर मोहम्मद, रामचन्द्र चौहान, रेजा सिंह, नीलम विश्वकर्मा, लक्ष्मी यादव, विनोदरानी आहूजा, शकुन्तला देवी, रामबचन भारती, पवन तिवारी, विनय तिवारी, गणेश दूबे, बृजेश पाण्डेय, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, अतीउल्लाह सिद्धीकी, ताहिर शेख, अजय प्रताप सिंह, राजकपूर, संजीव त्रिपाठी, सत्यप्रकाश सिंह, अमरबहादुर शुक्ल, सर्वेश शुक्ल, सुजीत शुक्ल, बबलू आर्य, डीएन शास्त्री, राके?ा चौधरी, सूरज सोनी, प्रदीप चौधरी, भीम चौधरी, अर्जुन, सुबाष, चन्द्रशेखर चौधरी, सलाउद्दीन, फिरोज खान, हरिश्चन्द्र शुक्ल, रामनरायन, अरूण सिंह, प्रमोद चौधरी, सोमनाथ संत, अलीम अख्तर, रविन्द्र सिंह राजन, रामगोपाल, प्रताप नारायण मिश्र, कपिलदेव यादव, जयप्रकाश अग्रहरि, राजबहादुर निषाद, इं. चन्द्रशेखर वर्मा, राकेश मणि त्रिपाठी सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

Latest News

कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि। कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि।
रामपुर।  मंगलवार को शौकत अली रोड स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने सूचना प्रौद्योगिकी,पंचायती राज,कम्प्यूटर क्रांति व अपनी...
आर आर आर सेंटर का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ
कारखाने के मालिको द्वारा वार्षिक रिटर्न्स नहीं जमा करने पर होगी सख्त कार्रवाई
भाजपा सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा ने किया  जनसम्पर्क
मलिहाबाद में आम के मौसम में तेंदुआ की दहशत
ट्रक-बस की टक्कर में चौकीदार का कटा हाथ, कई घायल
पोखरे में स्नान कर रही दो बच्चियों की डूबने से मौत