सड़क हादसे में घायल युवक की बाइक चोरी  

सड़क हादसे में घायल युवक की बाइक चोरी  

मलिहाबाद, लखनऊ। लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र के वजीरबाग चरही निवासी इखलाक की ससुराल हरदोई जनपद के थाना संडीला के ग्राम बेगमगंज में है। इखलाक विगत 26 अप्रैल की रात करीब साढ़े 10 बजे अपनी ससुर की बाइक यूपी 35 एस 7953 से घर वापस जा रहा था। रास्ते में रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भतोइया के पास किसी अज्ञात वाहन ने रात करीब 11 बजे उसकी बाईक में टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक से गिरे इख़लाक बेहोश हो गया था।
 
जिसकी सूचना इख़लाक के फोन से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके परिजनों को दी। जब तक बेहोशी की हालत में पड़े युवक के परिजन आते तब तक वहा से बाइक व सूचना देने वाला अज्ञात व्यक्ति गायब था। काफी खोजबीन के बाद जब उसकी बाइक नहीं मिली तो मंगलवार को पीड़ित इखलाक ने रहीमाबाद थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
Tags: lucknow

About The Author

Latest News

साप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया गया निरीक्षण, दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश साप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया गया निरीक्षण, दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश
संत कबीर नगर ,आज दिनांक 17.05.2024 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सत्यजीत गुप्ता द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे साप्ताहिक शुक्रवार...
यातायात जागरुकता बढ़ाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों पर साइन बोर्ड लगवाए गये
लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने से सम्बन्धित समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
11बजे से 3 बजे तक मतदान करने वालों को लकी ड्रा के माध्यम से किया जाएगा पुरुस्कृत- जिला निर्वाचन अधिकारी
जनपद में पोलिंग पार्टी रवानगी हेतु हवाई पट्टी में की जा रही तैयारियो का किया गया निरीक्षण
प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर का अगला निरीक्षण/मिलान 22 मई 2024 को।
 चतुर्दिक विकास व लोगों के मान सम्मान को सदैव देंगे प्राथमिकता-डॉ. एसपी सिंह पटेल