10 में से 6 महिलाएं मासिक धर्म अनियमितता से ग्रसित: डॉ.सिंह

यूनानी चिकित्सालय में 400 महिलाओं पर शोध जारी

10 में से 6 महिलाएं मासिक धर्म अनियमितता से ग्रसित: डॉ.सिंह

चन्द्र प्रकाश सिंह

  • चिकित्सकीय उपचार में 30 से अधिक महिलाएं हुई लाभांवित
  • यूनानी चिकित्सालय में नि:शुल्क उपचार को खुला केन्द्र

लखनऊ। खराब दिनचर्या और खानपान की गड़बड़ी से महिलाओं में मासिक धर्म की समस्याएं बढी हैं। जिससे औसतन हर 10 में से 6 महिलाएं मासिक धर्म की समस्या की परेशानी झेल रही हैं। यह बातें साक्षात्कार के दौरान औरंगाबाद खालसा के राजकीय तकमिल उत्तिब यूनानी चिकित्सालय एवं कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ.मनीराम सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि महिलाओं की मासिक धर्म अनियमितता पर शोध कार्य चल रहा है और इस शोध केन्द्र की शुरूआत 13 अक्टूबर 2023 में की गयी थी। डॉ.सिंह ने बताया कि  इस शोध केन्द्र में महिलाओं के मासिक धर्म पर शोध कार्य जारी है।

जिसमें मौजूदा 400 महिलाओं पर शोध कार्य चल रहा है। उन्होेंने बताया कि इस शोध के माध्यम से करीब 30 से अधिक महिलाओं को मासिक धर्म की अनियमितता से निजात दिलाई गयी है। जैसे-जैसे लोगों को इस शोध केन्द्र की जानकारी मिल रही है वे दूर दराज से दिखाने के लिए आ रहें हैं और लाभांवित हो रहे हैं। विभागाध्यक्ष डॉ.सिंह ने बताया कि इस शोध केन्द्र पर उन महिलाओं का उपचार जो माहवारी समय से पहले आना व 35 दिन से अधिक वालों का उपचार किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि माहवारी समय पर न आने से कई अन्य बीमारियां होने की संभावना बढ जाती है।

जिसमें बांझपन होने का कारण भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में महिलाओं में गर्भ का ठहराव नहीं हो सकता है। इसके लिए अपने नजदीकी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से उपचार व परामर्श अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं में मासिक समय से आ रहा है यानी कि 30 से एक दो दिन कम या अधिक नहीं होना चाहिए। अगर माहवारी समय से आ रही है तो गर्भ धारण करने में आसानी होगी।

डॉ.सिंह ने कहा कि ऐसी समस्या होने पर महिलाएं निराश हो जाती है और अनिद्रा ,चिड़चिड़ापन,उलझन की जैसी अन्य बीमारियों की शिकार हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस शोध केन्द्र के माध्यम से उपचार का तीन महीने का समय निर्धारित किया गया है ,बल्कि तीन महीने के उपचार से पहले ही यानी 10 दिन में लाभ मिल जा रहा है। महिलाओं को तीन महीने तक अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ते उन्हें उपचार के दस दिन में ही लाभ मिल जा रहा है। डॉ.सिंह ने कहा कि यह शोध केन्द्र के द्वारा मासिक धर्म से ग्रसित महिलाओें को लाभ पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News

मुख्यमंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी माधवी राजे सिंधिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी माधवी राजे सिंधिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं पार्टी के...
स्वयं के विकास के साथ समाज में भागीदारी ही वास्तविक सफलता : सोनमणि बोरा
ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही किसानों से खरीदेंगे 31सौ रुपये में धान - विष्णु देव साय
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिलेश यादव कहते हैं कि हमारी सरकार बनेगी तो मुफ्त में राशन देंगे लेकिन जब सत्ता में थे तो यही लोग माफिया के सागिर्द बनकर गरीबों का हक हड़प लेते थे: योगी
भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चहती प्रतियोगी परीक्षाओं के 10 से अधिक बार पेपर लीक हो चुके हैं लगता है इस सरकार में ही लीकेज है: अखिलेश यादव
आरएमएल में अनियंत्रित रक्तचाप के विरुद्ध जागरूकता अभियान
क्षेत्राधिकारी यातायात व प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया