आज का राशिफल 7 मई 2024 :ये राशि वाले अहंकार का भाव न लाएं 

आज का राशिफल 7 मई 2024 :ये राशि वाले अहंकार का भाव न लाएं 

मेष 
 दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप के कारण आपका अपमान हो सकता है।  शुभ समाचार मिल सकता है।सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। व्यक्तिगत स्वार्थों को पीछे रखते हुए लोकहित के लिये काम करें। ठण्डी वस्तुओं का सेवन करें। आपके विरुद्ध दुर्भावना रखने वाले लोगों की पहचान होगी।

वृष   
परिवार में उथल-पुथल हो सकती है। आपके फोकस में कमी आयेगी।शाम के समय सत्सङ्ग और ध्यान आदि में मन लगा सकते हैं। अचल सम्पत्ति को लेकर कोई बड़ा निर्णय न लें। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
मिथुन   मन में बैठे डर को निकालने का प्रयास करें। मेहनत नहीं कर पायेंगे।सार्वजनिक उत्सवों में सम्मिलित हो सकते हैं। लेकिन आप उससे सन्तुष्ट शायद ही रहें। शोध कार्यों में आज आपको सफलता मिल सकती है।

कर्क 
 व्यवसायिक पार्टनर के साथ समय बितायेंगे।  नया परिवर्तन आपके जीवन में बदलाव ला सकता है।कर्जों को चुकाने में सफलता मिलेगी। जिस अवसर का इन्तजार कर रहे थे, वह आपको आज मिल सकता है। प्रेमी जन की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है।

सिंह 
  किसी पर भी आँख मून्दकर भरोसा न करें। दामाँसपेशियों में दर्द हो सकता है।म्पत्य सम्बन्धों में प्रेम भावना बढ़ेगी। अपनी क्षमता का सही उपयोग करेंगे। जीवनसाथी को पर्याप्त समय अवश्य दें। व्यापार में आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा।

कन्या   
मन में अनावश्यक विषयों के विचार चलते रहेंगे।विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिये आपको खाली नहीं बैठना चाहिये। सेहत को लेकर की गयी लापरवाही नुकसान देह सिद्ध हो सकती है। जीवनसाथी की बातों से नाराज हो सकते हैं।

तुला 
अपनी बुद्धि विवेक से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी।मतभेद हो सकते हैं।  मन में दबी हुई भावनाओं को तुरन्त व्यक्त न करें। कर्मचारियों की सहायता से आपका कार्यभार कम होगा। वृद्धजनों की सेवा करेंगे। शाम को अकेलापन महसूस होगा।

वृश्चिक 
 अविवाहित लोगों के लिये विवाह से सम्बन्धित कोई रिश्ता सामने आ सकता है।  आय में वृद्धि होगी।मन में छिपे हुये भय को दूर करने का प्रयास करें। जीवन में खुशहाली रहेगी। अधूरे कार्यों को आसानी से पूरे कर लेंगे। आपका महत्व बढ़ेगा।

धनु  
कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के कारण सभी कार्य आसानी से सफल होंगे।समाजसेवा को लेकर मन में भाव उत्पन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में ऐच्छिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आलोचना न करें। तकनीकी कार्यों में रुचि लेंगे।

मकर  
अधिक देर बैठकर काम करने से नुकसान होगा।  किसी का अपमान न करें।सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। विवाह से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्यादा परेशान न हों। जल्दबाजी में कार्य करने से आपको बचना चाहिये।

कुंभ  
सन्तान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सफलता मिलेगी। मानसिक अन्तर्द्वंद का शिकार हो सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। किसी पुराने मित्र की मुलाक़ात से आनन्द की अनुभूति होगी। दाम्पत्य जीवन की कठिनाई दूर होगी।

मीन  
अपने कार्यों में किसी का हस्तक्षेप न होने दें। आपका वर्चस्व बढ़ेगा। परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये दिन अच्छा नहीं है। अपने भीतर अहंकार भाव न पनपने दें।

पं सुभाषपाण्डेय 

Tags: Rashifal

About The Author

Latest News

 18 मई तक 42.02 लाख रुपये की सामग्री जब्त - मुख्य निर्वाचन अधिकारी  18 मई तक 42.02 लाख रुपये की सामग्री जब्त - मुख्य निर्वाचन अधिकारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने रविवार को बताया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान 18...
पोलिंग ड्यूटी में अनुपस्थित मिलने पर 13 कर्मियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश
भारत विकास परिषद ने लगाया एनीमिया जांच शिविर, 100 से अधिक छात्राओं के खून की जांच
केजीके में मूट कोर्ट प्रतियोगिता में सहभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को दिए गए प्रमाण पत्र
गहरे कुंए में सफाई करने उतरे दो युवक अचानक कुएं के अंदर बेहोश, एक की मौत
मंदिरों में हुआ ठाकुर जी का विशेष श्रंगार
नक्सलियों ने 26 मई को बंद का किया आह्वान