उप्र में चार आईपीएस के तबादले
On
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। यह तबादला निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किया गया है।तबादले के क्रम में एस.एन.साबत को पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं से हटाकर सीबीसीआईडी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आये आईपीएस पीवी रामाशास्त्री को कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।अपर पुलिस महानिदेशक आनंद स्वरूप को पुलिस मुख्यालाय भेजा गया है। वे भी केंद्रीय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आये हैं। इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक डा.एन रविन्दर को पुलिस महानिदेश के जीएसओ बनाया गया है।
Tags: lucknow
About The Author
Latest News
दुष्कर्म करने के मामले मे वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
19 May 2024 22:08:00
संत कबीर नगर ,पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ब्रजेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी...