पृथ्वी के सरंक्षण को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.पवन कुमार

बलरामपुर अस्पताल में हुई संगोष्ठी,विशेषज्ञों ने दिये सुझाव

पृथ्वी के सरंक्षण को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.पवन कुमार

लखनऊ। बलरामपुर चिकित्सालय में विश्व पृथ्वी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गयी। सोमवार को चिकित्सालय की ओपीडी विभाग में निदेशक डॉ.पवन कुमार के दिशा निर्देशन में विश्व पृथ्वी दिवस गोष्ठी का आयोजित की। जिसका मुख्य उद्देश्य पृथ्वी की संरक्षा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया। गोष्ठी के दौरान विभिन्न विषयों पर चिकित्सको ने अपने अनुभवों को साझा किया और साथ ही पृथ्वी की संरक्षण  के लिए नए उपायों पर विचार किया गया। साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता में नर्सिंग स्टॉॅफ,छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
 
वहीं अस्पताल के निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारी आजीविका का स्रोत है और हमें इसकी संरक्षण करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की संरक्षा के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रेरित करने के लिए यह कार्यक्रम किया गया। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एनबी सिंह ने कहा हमें अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
 
पृथ्वी के संरक्षण में हमारा सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। साथ ही इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गयी । जिससे समाज को अधिक संवेदनशील बनाया जा सके। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिमांशु चतुवेर्दी के महत्वपूर्ण संदेशों तथा  भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों के आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Tags: lucknow

About The Author

Latest News

मेडिकल कॉलेज डीन के पद पर चेहतों का चयन, बीच भर्ती में बदल दिए नियम मेडिकल कॉलेज डीन के पद पर चेहतों का चयन, बीच भर्ती में बदल दिए नियम
भोपाल। मप्र के सरकारी मेडीकल कॉलेजों में डीन की सीधी भर्ती विवादों के घेरे में आ गई हैं। शासन स्तर...
आर्थिक क्षेत्र में विदेशियों का विश्वास जीतने में सफल हुआ भारत
गोड्डा में पेट्रोल छिड़ककर गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, एक गंभीर
पांकी विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए 326 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, 20 को है मतदान
रवाना हुई पोलिंग पार्टी, वोटिंग के लिए जिला प्रशासन तैयार
30 किलो गांजे के साथ तीन महिला तस्कर चढ़ी आरपीएफ के हत्थे
दूसरे चरण में एक दर्जन से अधिक उम्मीदवार करोड़पति