नगर निगम में औचक निरीक्षण ,74 कर्मी मिले लापरवाह
By Harshit
On
लखनऊ। राजधानी के नगर निगम में अपर नगर आयुक्त को आम जनता से लगातार कार्य न होने और कर्मचारियों के उपस्थित न होने की शिकायतें मिल रही जिसके चलते नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त ने मंगलवार को सुबह ड्यूटी टाइम के दौरान नगर निगम मुख्यालय के समस्त विभागों में औचक निरीक्षण करते हुए कई कमियों को पाया।इस दौरान बहुत से कर्मचारी अपनी कुर्सियों पर नहीं दिखाई दिए और कुछ कर्मचारियों ने निर्धारित समय पर दफ्तर में उपस्थित नहीं थे। जिसके चलते कई कर्मचारियों पर कार्रवाई होने की बात सामने आई है।
अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राव ने मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने समस्त विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया जिसमे कई विभागों में मुख्य कर्मचारी भी ड्यूटी समय के अनुसार विभाग में नहीं मिले।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी(अधिष्ठान) अंबी बिष्ट भी मौजूद रही और उन्होंने 74 ऐसे कर्मचारियों की सूची बनाई जो अपने कर्तव्यों को लेकर सजग नहीं है और ड्यूटी के समय भी मौके पर मौजूद नहीं पाए गए। इन सभी कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई होने की बात सामने आई है।
Tags: lucknow
About The Author
Latest News
सीक्रेट डील से महाविनाश के ज्वालामुखी
19 May 2024 08:39:19
रूस-चीन क्रेट डील: इतिहास गवाह है.. महाशक्तियों में जंग जितनी मुश्किल से शुरू होती है, खत्म भी उतनी ही