गोरंगांव में मांसाहारी भोजन करने के बाद 12 लोग बीमार, तीन की हालत चिंताजनक
By Mahi Khan
On
मुंबई। गोरेगांव के संतोष नगर इलाके में मांसाहारी भोजन करने से 12 लोगों की तबीयत खराब हो गई। सभी को एमडब्ल्यू देसाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से 9 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार गोरेगांव पूर्व के संतोष नगर क्षेत्रान्तर्गत सैटेलाइट टॉवर में रविवार को मांसाहारी भोजन करने के बाद 12 लोगों को उल्टी, पेट दर्द और मितली आदि की शिकायतें होने लगी। इसके बाद सभी को एमडब्ल्यू देसाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से 9 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि स्वप्रिल दहाणुकर, मुस्ताक अहमद और सुजीत जायसवाल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इन तीनों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस टीम इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।
Tags:
About The Author
Latest News
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पूर्व सांसद धनन्जय सिंह ने किया जन संवाद
19 May 2024 16:48:38
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा के महराजगंज के राय रतन बहादुर सिंह आईटीआई कॉलेज में ब्लॉक प्रमुख पति भाजपा नेता विनय कुमार...