सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका
On
झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में सड़क किनारे गुरुवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही कि युवक की हत्या कर उसका शव यहां फेंका गया है।कदौरा ग्राम में आज सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक के शव पड़ा देखा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस पहुंची और छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लिया।बड़ागांव थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इलाके में लगभग 30 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे मिला है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसका शव यहां किसी ने फेंका है। मृतक के पेट पर चोट के निशान मिले हैं। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया दिया गया है। घटना की छानबीन में पुलिस की टीमें लगी हैं।
Tags: Jhansi
About The Author
Latest News
बिपार्ड , ईडी व खेल परिसर के चिन्हित ज़मीन पर भू- माफियाओं की बुरी नज़र
19 May 2024 17:19:31
आवास बोर्ड के अधिग्रहीत ज़मीन पर किसान और कॉपरेटिव का दावा लॉ एंड ऑर्डर के लिए बना चुनौती