
- पंचायत व पालिका अध्यक्षो के बाद अब वार्ड वार आरक्षण जारी
महोबा। आरक्षण सूची जारी होने के बाद सभासद के संभावित प्रत्याशियों के बीच चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है। वार्ड वार आरक्षण जारी होने से सियासी संग्राम तेज हो गया है और पंचायत व पालिका अध्यक्षों के बाद अब वार्ड वार आरक्षण जारी किया गया है। पांच नगर निकायों में कुलपहाड़, खरेल, कबरई नगर पंचायत, चरखारी व सदर नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। अध्यक्ष पद पर आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद अब वार्ड वार सूची भी जारी की गई है। जिले में महोबा व चरखारी नगर पालिका में 25-25 सीटें, कुलपहाड़ नगर पंचायत में 13, खरेला नगर पंचायत में 12 व कबरई नगर पंचायत में सभासद की 15 सीटों के लिए आरक्षण सूची जारी की गई है।
इनसेट
इस तरह है वार्डों का आरक्षण
नगर पालिका परिषद, महोबा
1-नयापुरा नैकाना (महिला), 2-फतेहपुर बजरिया (पिछड़ा वर्ग), 3-भीतरकोट (अनारक्षित), 4-सुभाषनगर (पिछड़ा वर्ग), 5-बंधानवार्ड (अनुसूचित जाति महिला), 6-बजरंग नगर (अनुसूचित जाति महिला), 7-भटीपुरा (अनुसूचित जाति), 8-रायकोट (अनुसूचित जाति), 9-आलमपुरा (अनारक्षित), 10-माथुरनपुरा (अनारक्षित), 11-सराफीपुरा (अनारक्षित), 12-छजमनपुरा (महिला), 13-सिंहभवानी (महिला), 14-बड़ीहाट (महिला), 15-गांधीनगर (महिला), 16-मकानियांपुरा (पिछड़ा वर्ग महिला), 17-ऊदलचौक (अनारिक्षत), 18-नारूपुरा (अनारक्षित), 19-नैकानापुरा (पिछड़ा वर्ग), 20-मगरियापुरा (अनारक्षित), 21-हवेली दरवाजा (अनारक्षित), 22-ग्रांटगंज (पिछड़ा वर्ग), 23-कस्बाथाई (अनारक्षित), 24-जारीगंज (अनारक्षित) व 25-मलकपुरा (पिछड़ा वर्ग महिला)।
इनसेट
नगर पालिका परिषद चरखारी
1-चिंतेपुरा (महिला), 2-छोटा रमना (महिला), 3-रावबाग (महिला), 4-सदर बाजार (अनारक्षित), 5-रामनगर (अनुसूचित जाति महिला), 6-हाथीखाना (अनुसूचित जाति महिला), 7-खंदिया (अनुसूचित जाति), 8-नवादा (अनुसूचित जाति), 9-रूपनगर (महिला), 10-टिलवापुरा (अनारक्षित), 11-नयापुरा (अनारक्षित), 12-भैरवगंज (पिछड़ा वर्ग), 13-धनुषधारी (अनारक्षित), 14-घुसियाना (पिछड़ा वर्ग महिला), 15-सौहरयांव (पिछड़ा वर्ग महिला), 16-हटवारा (पिछड़ा वर्ग), 17-तुर्कियाना (अनारिक्षत), 18-वासुदेव (महिला), 19-शेखन फाटक (अनारक्षित), 20-ज्येंद्र नगर (अनारक्षित), 21-अमरगंज पश्चिमी (अनारक्षित), 22-अमरगंज पूर्वी (अनारक्षित), 23-छैलबिहारी (अनारक्षित), 24-कजियाना (पिछड़ा वर्ग) व 25-रायनपुर (पिछड़ा वर्ग)।
इनसेट
नगर पंचायत कबरई
1-विशालनगर (पिछड़ा वर्ग महिला), 2-शास्त्रीनगर (अनारक्षित), 3-आंबेडकरनगर (अनुसूचित जाति महिला), 4-किदवईनगर (अनुसूचित जाति), 5-जवाहरनगर (अनारक्षित), 6-झलकारी बाई नगर (अनारक्षित), 7-विवेकनगर (अनारक्षित), 8-सुभाषनगर (अनारक्षित), 9-आजादनगर (अनारक्षित), 10-रानी लक्ष्मीबाईनगर (महिला), 11-इंदिरानगर (पिछड़ा वर्ग महिला), 12-भगतसिंह नगर (महिला), 13-गांधीनगर (पिछड़ा वर्ग), 14-राजीवनगर (अनारक्षित) व 15-राजेंद्रनगर (पिछड़ा वर्ग)।
इनसेट
नगर पंचायत कुलपहाड़
1-गांधीवार्ड (महिला), 2-सेनापतवार्ड (अनारक्षित), 3-लोहियानगर (अनुसूचित जाति महिला), 4-कठवरिया (अनारक्षित), 5-किशोरगंज (महिला), 6-हटवारा (अनुसूचित जाति महिला), 7-गोविंदनगर (अनुसूचित जाति), 8-टोरियापुरा (अनुसूचित जाति), 9-राजावार्ड द्वितीय (अनारक्षित), 10-बाजारवार्ड (पिछड़ा वर्ग), 11-राजावार्ड प्रथम (पिछड़ा वर्ग), 12-सतियनपुरा (पिछड़ा वर्ग महिला) व 13-नेताजी वार्ड (अनारक्षित)।
इनसेट
नगर पंचायत खरेला
1-जालिब (महिला), 2-रायसिंह (अनारक्षित), 3-मानिक (पिछड़ा वर्ग महिला), 4-सादराय प्रथम (अनुसूचित जाति महिला), 5-स्वामीदास द्वितीय (अनुसूचित जाति), 6-सादराय तृतीय (अनुसूचित जाति), 7-सादराय द्वितीय (पिछड़ा वर्ग), 8-स्वामीदास प्रथम (पिछड़ा वर्ग), 9-डिंगुर्राय (अनारक्षित), 10-हले प्रथम (महिला), 11-हले तृतीय (अनारक्षित) व 12-हले द्वितीय (अनारक्षित)।