नरेन्द्र मोदी की नौ साल की सरकार बेमिसाल : अश्विनी चौबे

 केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि नरेन्द्र मोदी नौ साल की सरकार सबसे बेमिसाल सरकार रही है।

अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ राष्ट्र सेवा को समर्पित है। यह 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केन्द्रित एक नए और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को समर्पित किया है। केंद्र सरकार की योजनाओं से आज बक्सर का चहुमुंखी विकास हो रहा है। चौसा में पावर प्लांट, पटना से बक्सर फोरलेन जैसी कई योजनाएं को मील का पत्थर साबित हुई हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाईवे पर देवकुली से बक्सर के बीच सात फुट ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। आरा से मोहनिया का तक सड़क का निर्माण कार्य मील का पत्थर साबित हुआ है। पटना से बक्सर होते हुए दिल्ली की पहुंच कम हो गई है। पटना से बक्सर आने में 6 से 7 घंटे बाई रोड लग जाता था, जो घट कर 2 से तीन घंटे हो गया है।

देश की दूसरी सबसे बड़ी परियोजना चौसा पावर प्लांट के बारे में बताते हुए चौबे ने कहा कि यह बक्सर सहित पूरा शाहाबाद का ही नहीं, बल्कि उत्तरप्रदेश, बिहार के अन्य जिलों को लाभ मिलेगा। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 10 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही देश का चावल का पहला साइलो अगले कुछ महीने शुरू हो जाएगा। गंगा पर पुल से उत्तरप्रदेश आना-जाना आसान हुआ है। कैमूर में टाइगर रिजर्व हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए है। मां मुंडेश्वरी के दर्शन के लिए रोपवे को मंजूरी दे दी गई है।