समर्पण संस्था ने पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाए जाने को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

रुड़की (देशराज पाल)। समर्पण जन कल्याण संगठन रजिस्टर्ड द्वारा पॉलीथिन व प्लास्टिक की वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को ज्ञापन सौंपा। समर्पण संगठन रुड़की लगभग 25 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहा है। समाजिक कार्यों की कड़ी में हमारी संस्था के द्वारा शहर व आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर वृक्षारोपण एवं जन जागरूक के कार्य भी कराए जाते हैं। पर्यावरण संरक्षण के इस क्रम में संस्था के सभी साथियों की ओर से मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि पॉलिथीन के प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभाव के कारण आज पूरा विश्व प्रदूषण से प्रभावित है जिससे रुड़की शहर व उत्तराखंड भी अछूता नहीं है। उच्चतम न्यायालय और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी की ओर से पॉलिथीन के प्रयोग को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद भी अभी तक पॉलीथिन प्लास्टिक हमारे देश में बंद नहीं हो पाई है जो बड़े खेद का विषय है। हमारी संस्था अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए समय-समय पर शहर में होने वाले पॉलिथीन में प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देती रहती है उनका कार्य करती है जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके प्लास्टिक के प्रयोग को लेकर प्रशासन द्वारा चालान काटे जाते हैं जिसमें अधिकांश गरीब छोटे व्यापारियों का शोषण होता है इसको भी रोका जाना आवश्यक है। समर्पण जन कल्याण संगठन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की कि पॉलिथीन और प्लास्टिक के उत्पादक कारखानों को उत्तराखंड में पूर्ण रूप से प्रतिबंध किया जाए। ज्ञापन देने वालों में समर्पण जन कल्याण संगठन के महामंत्री प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष शशीकांत अग्रवाल, पर्यावरण प्रभारी एवं पूर्व पर्यावरण सदस्य उत्तराखंड  विकास त्यागी, संदीप यादव, महेंद्र सैनी, प्रवीण रोड, अश्वनी सैनी, संदीप गोयल आदि लोग उपस्थित रहे।