
रुड़की (देशराज पाल)। प्रदेश कॉन्ग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि तीनों काले कृषि कानूनों के विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता के साथ राज्यपाल हाउस का घेराव करेंगे। इसके लिए बड़ी संख्या में जोरो जोरो से तैयारियां शुरू कर दी गई है।
बुधवार को कांग्रेस नेता चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संजय पालीवाल ने कहा कि राज्यपाल हाउस के घेराव को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून आम उपभोक्ताओं के लिए किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है । यदि यह बिल वापस नहीं लिए गए तो आम जनता की कमर को तोड़ कर रख देंगे। इन बिलों में पूंजीपतियों के हाथ में सारी कमान आ जाएंगी जिसके चलते आम उपभोक्ता के साथ लूटने के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं बचेगा। किसानों के धरने प्रदर्शन को उन्होंने अपना समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों का उन्हें पूरा समर्थन है और आगे भी रहेगा। बड़ी संख्या में सभी पुराने कांग्रेसियों को भी साथ में लेकर गवर्नर हाउस का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर डॉक्टर रकम सिंह, दिनेश पहलवान, पंडित दिनेश कौशिक, कलीम खान, जगदेव सिंह शेखों, हेमेंद्र चौधरी, श्याम सिंह नाग्यान, कुंवर जावेद इकबाल, अरविंद प्रधान, पंकज सोनकर, मंजू कश्यप, अफजल खान, डीपी शर्मा, विशाल शर्मा, रईस अहमद, उम्मेद काजी, यशपाल राणा, दिनेश पुंडीर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।