
आजकल हर डिजाइन और ट्रेंड का ध्यान रखा जाता है। ऐसे में कई बार घर की गलत दिशा में खास चीजों को रखने से वास्तु दोष बन सकता है, जिससे घर में बड़ी परेशानियां हो सकती है। ज्योतिषाचार्या साक्षी शर्मा के अनुसार आइए आज आपको बताते हैं।
उत्तर दिशा
घर की उत्तर दिशा को भगवान कुबेर का स्थान माना जाता है, इसलिए इस दिशा में तिजोरी या अलमारी का रखना शुभ माना जाता है। इसके अलावा कोई भी दूसरी चीज इस स्थान पर न रखें।
पूर्व दिशा
पूर्व दिशा के स्वामी सूर्य देव और इंद्र देव होते हैं, इसलिए इस जगह को हमेशा खाली रखना चाहिए। नया घर बनवाने वाले ध्यान रखें कि घर के इस स्थान पर सूर्य की किरणों का आना बहुत जरूरी होता है।
दक्षिण दिशा
घर की दक्षिण दिशा में हमेशा भारी सामान होना चाहिए। ये जगह खाली न हो और यहां टॉयलेट या बाथरूम भी न बनाएं। इससे घर की सुख-शांति भंग होगी।
पश्चिम दिशा
बाथरूम या टॉयलेट बनाने के लिए ये दिशा सबसे सही मानी जाती है। आप इस दिशा में किचन भी बना सकते हैं।
ईशान कोण
भगवान शिव का स्थल माना जाता है, इसलिए इस दिशा में पूजा घर बनवाएं। इस दिशा का स्वामी गुरु को माना जाता है।जब भी आप घर बनवाएं तो वास्तु की दिशाओं का ध्यान रखकर विभिन्न स्थानों को बनवाएं।