भूमि विवाद में अधेड़ की हत्या
Thu, 8 Apr 2021

सीतामढ़ी। बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजितपुर में आज सुबह भूमि विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी रामाश्रय सदा (45) के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही एसआई लाल कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन चल रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भूमि के लिए दोनों परिवार में पहले से ही आपसी मतभेद था। इसको लेकर कई बार विवाद हुआ, लेकिन विवाद इतना बढ़ जाएगा यह बात किसी ने सोचा भी नहीं होगा।