विश्व मजदूर दिवस पर कालेज में लघु नाटक का मंचन

आगरा: आगरा के बलकेश्वर में स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से विश्व मजदूर दिवस पर नाट्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों को एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।

संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ मोहित तिवारी ने बताया कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। इसलिए हमें श्रमिकों को भी सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए। श्रमिक भी हम में से ही एक हैं और आपके समाज में जो भी छोटे या बड़े कार्य होते हैं वह श्रमिकों की मदद से किए जाते हैं।

विश्व मजदूर दिवस पर छात्राओं को श्रमिकों के ऊपर बनी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। जिसके माध्यम से छात्राओं को यह संदेश देने की कोशिश की गई कि श्रमिकों के सहयोग से ही एक सफल देश का निर्माण किया जा सकता है। देश के निर्माण और विकास में श्रमिकों की बड़ी भागीदारी है।

वहीं इस कार्यक्रम में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा रागेश्वरी एवं काजल ने पीपीटी के माध्यम से मजदूर दिवस का इतिहास बताया गया। मुस्कान, शुभी, पारुल, श्रुति और अन्य छात्राओं द्वारा बाल मजदूरी पर एक लघु नाटक का मंचन किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉ योजना मिश्रा रहीं और कार्यक्रम का संचालन आशा रानी तथा धन्यवाद डॉ सुषमा सत्संगी द्वारा किया गया।