वृद्ध को कुल्हाड़ी मारकर किया घायल

- घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
महोबा। युवक का वृद्ध से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दबंग युवक ने वृद्ध के हाथ में कुल्हाड़ी मारकर उसे घायल कर दिया। गंभीर घायल हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यालय के मुहाल कस्वाथाई निवासी धनीराम साहू दिसरापुर रेलवे ट्रैक किनारे लकड़ी काटने गया था। उसने बताया कि जहां पर कई लोग लकड़ी काट कर अपने अपने स्थान पर रखते जा रहे थे। धनीराम ने भी लकड़ी काटकर अपने स्थान पर रख ली। तभी दिसरापुर निवासी बालेंद्र ने वृद्ध की लकड़ी उठा ली। जिस पर दोनों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने वृद्ध के हाथ में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बीच बचाव कराया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्यवाही की मांग की है।