ग्राहकों को लुभाने के लिए तीन नए स्मार्टफोन अपनी S23 series में पेश किए.....

नया स्मार्टफोन Galaxy S23 FE ग्राहकों को लंबा इंतजार करवाएगा....

नई दिल्ली: इन स्मार्टफोन को लॉन्च भी किया जा चुका है अब ये मॉडल खरीदारी के लिए भी उपलब्ध हैं। इसी कड़ी में नए लाइनअप का एक और मॉडल Galaxy S23 FE ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। इस नए स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा था कि कंपनी इसी साल फोन को लॉन्च कर सकती है। ग्राहक भी सैमसंग के इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर थे। हालांकि, अब खबरें है कि सैमसंग का नया स्मार्टफोन Galaxy S23 FE ग्राहकों को लंबा इंतजार करवाएगा। फोन को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि कंपनी नए फोन को इस साल पेश करने की तैयारियों में नहीं है।

Galaxy S22 FE की तरह ही स्किप हो सकता है मॉडल
दरअसल एक टिप्सटर Roland Quandt (@rquandt) की ओर से दावा किया गया है कि कंपनी अपने दूसरे अनपैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन को लॉन्च नहीं करेगी। माना जा रहा है कि सैमसंग अपने Galaxy S22 FE की तरह ही Samsung Galaxy S23 FE को स्किप कर सकता है।

Samsung Galaxy S22 FE इन वजहों से हुआ था कैंसिल
दरअसल कंपनी ने अपने Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए Galaxy S22 FE पर काम करना बंद कर दिया था। दोनों ही डिवाइस में एक ही चिप होने पर कंपनी ने Galaxy S22 Ultra की ओर ज्यादा ध्यान दिया। वहीं Galaxy S22 Ultra की हाई डिमांड और चिप शॉर्टेज की वजह से कंपनी ने Galaxy S22 FE को स्किप कर दिया था। हालांकि, इस बार Galaxy S23 FE की लॉन्चिंग पोस्टपोन की वजह चिप शॉर्टेज नहीं मानी जा रही। यह भी अभी साफ नहीं है कि डिवाइस Galaxy S22 FE की लॉन्चिंग को ही आगे बढ़ाया गया है या कंपनी मॉडल पेश ही नहीं करेगी। कंपनी की ओर से इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।