
संझौली(रोहतास)। स्थानीय सेव इंडिया मिशन स्कूल में शनिवार की विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक स्टाल लगाया था। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक अरुण कुमार सिंह व राजपुर जिप सदस्य रेशमा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक माडल बनाया गया है। बाल वैज्ञानिक भविष्य के वैज्ञानिक हैं। बच्चों को निरंतर नई सोच के प्रति प्रेरित करने का अवसर प्रदान करने की जरूरत हैं।जिप सदस्य रेशमा ने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान का समय है। इसके बिना जीवन संभव नहीं है। विज्ञान प्रदर्शनी एक अवसर है जहां छात्र- छात्राओं की क्षमता व दक्षता का बेहतर मूल्यांकन होता है। प्रधानाचार्य प्रीति वाला ने कहा कि विद्यार्थियों में ज्ञान विज्ञान के प्रति अभिरूचि पैदा करना, वैज्ञानिक चेतना का संचार करना है। उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन शैली को आसान बना दिया है। स्कूल में इस तरह के पहल बच्चों में वैज्ञानिक सोच, उत्साह और अनुसंधान की मानसिकता के दृष्टिकोण को विकसित करता है। सेव इंडिया मिशन के निदेशक सुरंजन कुमार ने कहा विद्यालय के विकास के लिए हर पहलुओं पर प्रबंधन द्वारा हमेशा ध्यान दिया जाता रहा है। ताकि बच्चों का सर्वागिण विकास हो सके। मौके पर अमैठी पंचायत मुखिया चंद्रहास कुमार, रामचंद्र आदि कई शिक्षक, शिक्षिका समेत छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद थे।