समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज एवार्ड से किया गया सम्मानित

संत कबीर नगर,भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में खलीलाबाद स्थित जिला कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। देश की पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां पर बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री निहारिका त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, भाजपा नेत्री उर्मिला त्रिपाठी ने स्वास्थ्य सेवा एवं समाज में अपना योगदान देने वाली रोटी क्लब की अध्यक्ष डा. सोनी सिंह, राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका इंदु यादव, पर्वतारोही रजनी साव समेत उत्कृष्ट कार्य करने वाली दर्जनों महिलाओं को प्रशस्ति पत्र अंग वस्त्र देकर सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया है। आपको बता दें कि संतकबीर नगर जिले में कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं स्वच्छता, मीडिया, स्वरोजगार, कला, सांस्कृतिक, उच्च शिक्षा, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, यह अवार्ड मिलने के बाद महिलाओं चेहरे पर खुशी झलकती नजर आई। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री  निहारिका त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं। उन्होंने अपील की कि महिलाएं अपने अधिकारों को जानें। उन्होने उपस्थित महिलाओं को कहा कि देश कि बहनें सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं जागरूक होकर सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं आगे बढ़ाने के लिए विशेष जोर दे रही है, जिनको जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। उन्होने कहा कि महिलाएं किसी से भी पीछे नहीं है। पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है। हमें लड़कियों के शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे समाज में एक मुकाम हासिल कर सकें। महिला मोर्चा की पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी ने सभी का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन तारा राय ने किया। इस मौके पर अपना दल की महिला जिलाध्यक्ष माया गौड़ मंडल अध्यक्ष बघौली फूलमती जायसवाल, बेलहर मंडल अध्यक्ष संगीता मौर्या, जिलामंत्री उषा पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष शिखा अग्रहरी, कमला गौड़, सुमन शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।*

*इन्हे किया गया सम्मानित*

*समाज सेवा एवं स्वास्थ्य सेवा में बेहतर योगदान प्रदान करने वाली रोटरी क्लब के अध्यक्ष  डा. सोनी सिंह, डा. अंजली, डा.रिचा त्रिपाठी, ज्योति पांडेय, तारा देवी मनीषा राय, राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका इंदु यादव,  पूर्णिमा श्रीवास्तव, पूनम यादव, गीता यादव, क्रांति देवी, रजनी राव,शांभवी राय, सावित्री देवी, विनीता राय,  प्रियंका यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहें।