
पुलिस का चला संघन चेकिंग अभियान, कईयों के काटे गये चालान
लखनऊ ● संवाददाता
सयुक्त रुप से शुक्रवार को पारा व दुबग्गा कोतवाली क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां बिना हेल्मेट के दो पहिया गाड़ी चालको को हिदायते देकर छोड़ा गया और यातायात नियम बताया गया। लेकिन कुछ ने अपने ऊंचे रसूख की बात की तो उनका चालान भी हुआ। इंस्पेक्टर परवीन कुमार सिंह ने बताया कि यूनीटी कॉलेज रोड, बेगरिया, कानपुर बाईपास, सीतापुर बाईपास के आस-पास चंकिंग अभियान चलाया गया। वहीं उप निरीक्षक धरमेन्द्र सिंह ने अंधे की चौकी, पे्रम राज सराय, महिपतमऊ, हाजी कॉलोनी, सिकरोरी आदि स्थानों पर फोर्स के साथ चेकिंग अभियान चलाया। यहां कुछ मनबढ़ो ने पुलिस को अपने ऊंचे रसूख के बारे में बताया, लेकिन उनकी एक न चली और चालान व हिदायत देकर छोड़ा गया। इंस्पेक्टर पारा श्रीकान्त राय ने बताया कि शुक्रवार को आलाधिकारियों के आदेश पर इलाके कई स्थानों पर संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इंस्पेक्टर शहन्शाह हुसैन ने बताया कि इसमें बिना हेल्मेट, अघूरे का्रगजात, दो पहिया वाहनों पर तीन-तीन सवारियां व चार पहिया वाहन चालको के बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर उन्हे हिदायत दी गयी। हालांकि इससे पूर्व भी ऐसे कई वाहन थे जिन्हे हिदायत देकर छोड़ा गया था, लेकिन वह यातायात नियत नहीं मान रहे थे। ऐसे चालको का चालान की काररवाई की गयी। पुलिस को सड़को में उतरता देख यहां यातायात सुगम रही और जाम के झाम से नीजात मिली।