आ रहे हैं Samsung के ये शानदार स्मार्टफोन…

नई दिल्ली: लॉन्च के पहले ही इसको लेकर कई लीक सामने आई हैं। बता दें कि इस सीरीज के कुल तीन फोन्स- Samsung galaxy S23, Samsung galaxy S23 ultra और Galaxy S23 Plus शामिल हो सकते हैं। आइये जानते हैं कि इस बार इस सीरीज में क्या खास है।

कैमरे में मिलेगा परफॉर्मेंस बुस्ट                                                                                                                                         गैलेक्सी S23 सीरीज़ के कैमरे में 25% परफॉर्मेंस बुस्ट मिलेगा। इस सीरीज के स्मार्टफोन में 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा ये फोन्स 120 फ्रेम प्रति सेकंड पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करेंगे। आइये इनके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशंस
इस सीरीज के फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और Exynos 2300 प्रोसेसर होंगे, जो क्षेत्र के हिसाव से पेश किए जाएंगे। केवल यूएस जैसे चुनिंदा बाजारों को ही स्नैपड्रैगन चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा भारत अन्य देशों को Exynos 2300-प्रोसेसर के साथ आने वाली यूनिट दी जाएगी।

फीचर्स की बात करें तो गैलेक्सी S23 में आपको 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। वहीं S23+ में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बड़ा 6.6-इंच FHD+ AMOLED पैनल होगा। दोनों में फ्लैट स्टाइल स्क्रीन होंगी। जबकि गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में कर्व्ड एमोलेड पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। जहां तक बैटरी का सवाल है, S23 में 3,700mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।