आज का राशिफल 18 मार्च 2023

Today's Horoscope 18 March 2023

आज का राशिफल 18 मार्च 2023 
मेष 
दिन कुछ उलझन का सामना करेंगे। मानसिक रूप से अशांति रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में कलह-क्लेश का माहौल रहेगा। जमा पूृंजी अनावश्यक कार्यों में खर्च होने की संभावना है। रिश्तेदारों से भेंट सकती है। दूसरों की मदद करेंगे।  
वृषभ
धन की समस्या खत्म हो सकती हैं। सेहत संबंधी कष्ट दूर हंगे। धर्म-कर्म को लेकर आपके मन में अनास्था  रहेगी। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या होगी। स्वास्थ्य समस्या को लेकर परेशानी होने की सम्भावना है। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम भाव कम होगा। संतान को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन के चांस हैं
मिथुन 
आप अपनी दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। महिलाओं से मदद मिलेगी। बैंकिंग कार्य पूरे कर पाएंगे। सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति काफी निष्ठावान रहेंगे। व्यवसाय में मित्रों का बेहतरीन सहयोग मिलेगा। ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में नैतिकता न छोड़ें।
कर्क 
आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आप जिस काम की काफी समय से योजना बना रहे थे उसे आज शुरू करेंगे। कारोबारी कार्यों में तेजी आने से आपको लाभ होगा, लेकिन कपटपूरण आचरण न करें। मन की उलझन दूर कर पाएंगे।  होगी। विद्यार्थियों को गुरुजनों से मदद मिलेगी। नया मोबाइल या कंप्यूटर खरीद सकते हैं। 
सिंह 
जरूरी काम से यात्रा कर सकते हैं। व्यग्र, विचलित रहेंगे। आपको जरूरी कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें। अहंकार के कारण करीबी दूर हो सकते हैं। घमंड को अपने ऊपर हावी न होने दें। शेयर और निवेश में सावधानी रखें। निजी जीवन में कुछ अभाव महसूस होगा।
कन्या 
बैंक आदि से लोन आदि के लिए प्रयास कर सकते हैं। व्यवहार में प्रगति के लिए प्रयास करेंगे। यदि आप नया काम शुरू करने के लिए अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। वित्तीय परेशानियों को दूसरों से साझा न करें। माता-पिता की सलाह की अनदेखी न करें। मित्रों के साथ मौजमस्ती होगी।  
तुला 
आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। कारोबार में लाभ होगा। शारीरिक व आर्थिक कष्ट दूर होंगे। दफ्तर में अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। करियर में शानदार मौके मिलेंगे। किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे। यात्रा कर सकते हैं। 
वृश्चिक 
जीवन में नयापन महसूस करेंगे। नए स्रोत से लाभ मिलेगा। विदेशी कम्पनियों से आपको जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। आपके मित्र आपसे मदद मांग सकते हैं। जरूरी कार्य को पूरा करना होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, बड़बोलेपन से परेशानी बढ़ सकती है। पेट सम्बन्धी परेशानियां हो सकती हैं।।
धनु 
नौकरी में आपको महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। रूके हुए काम आप फिर शुरू कर लेंगे। माता-पिता को तीर्थाटन पर लेकर जा सकते हैं। सहकर्मियों के कार्यों में कमियां निकालने से आपकी आलोचना होने की संभावना है। आपके व्यवहार से किसी को ठेस लग सकती है। आपको सफलता मिलेगी। 
मकर
जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। व्यवसाय में पर्याप्त लाभ मिलने के आसार कम हैं। शारीरिक कष्ट सम्भव है। विरोधी आपका काम बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। आपके गलत आचरण से दूसरे को कष्ट होगा।  अपना व्यवहार अच्छा रखें। छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।  
कुंभ 
दिन अच्छा रहेग। मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। परिवार में सौहार्द का वातावरण रहेगा। दोस्तों से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापार में नये सम्पर्क विकसित हो सकते हैं। नौकरी में आपको उच्च पद मिल सकता है। आपके सेल्फ कांफिडेंस में वृद्धि होगी। अटके हुये काम शुरू होंगे।
मीन 
दिन का इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा।पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। कर्ज का धन आपको वापस मिल सकता है। पुरानी चिन्ता दूर होगी। युवाओं को नौकरी मिलेगी। बच्चों और परिवार के साथ समय बितायेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। 
प सुभाष पाण्डेय