कप्तानगंज पुलिस ने किया वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार
Thu, 8 Apr 2021

व्यू0 का0 बस्ती
बस्ती - पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी कलवारी शक्ति सिंह के प्रवेक्षण में अपराध एंव अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज बृजेश सिंह मय टीम द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट मु0नं0 4643/17 धारा 419/420/467/468/120 B IPC से सम्बंधित वारण्टी अभियुक्त रामसागर पुत्र शिवनरायन निवासी ग्राम मंझरिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को समय करीब 12.20 बजे उनके घर ग्राम मंझरिया से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय जनपद बस्ती रवाना किया गया ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विनय पासवान थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती और हे0का0 राघवेन्द्र दूबे थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती रहे ।