पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश का निर्विरोध निर्वाचन तय

सुरसा चतुर्थ सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के है प्रत्याशी
कई प्रत्याशियों के पर्चे हुए खारिज कई ने लिए वापस
भाजपा नेता नरेश अग्रवाल के भाई है मुकेश अग्रवाल
एक दशक तक जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे है मुकेश अग्रवाल
हरदोई।जिले में पंचायत चुनाव के लिहाज से बुधवार का दिन राजनीतिक गर्मी बढ़ा गया। जिला पंचायत सुरसा चतुर्थ से भाजपा नेता नरेश अग्रवाल के भाई मुकेश अग्रवाल का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।मुकेश अग्रवाल के विरुद्ध भरे गए कुछ प्रत्याशियों के पर्चे अभिलेखों की कमी के चलते खारिज हो गए जबकि कई ने अपने नाम वापस ले लिए है।मुकेश अग्रवाल एक दशक तक जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे है।पिछले डेढ़ दशक से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अग्रवाल परिवार में ही है। वर्ष 2000 से 2010 तक मुकेश अग्रवाल और वर्ष 2010 में उनकी पत्नी कामिनी अग्रवाल अध्यक्ष चुनी गई थीं।इस बार सुरसा चतुर्थ से पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल की दावेदारी थी।मुकेश अग्रवाल ने बताया कि भाजपा ने उन्हें अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया है जिसके लिए वह भाजपा नेताओं पदाधिकारियों के आभारी है और क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहेंगे।