महुली कस्बा इंचार्ज ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
Thu, 8 Apr 2021

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ के निर्देश में पंचायत चुनाव सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने के उद्देश्य से गुरुवार को महुली कस्बा इंचार्ज राम प्रवेश यादव ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ टैक्सी स्टैण्ड महुली पर कई चार पहिया वाहनों की तलाशी लिया।
एसपी डॉ0 कौस्तुभ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओ महुली धर्मेंद्र कुमार सिंह की देख रेख में एसएसआई प्रमोद कुमार यादव, कस्बा इंचार्ज राम प्रवेश यादव अपने हमराही हेड कांस्टेबल मोहम्मद आरिफ खान,वीरेंद्र चौधरी, पप्पू सिंह,अनिल कुमार यादव आदि ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने कई चार पहिया वाहन की तलाशी भी लिया। कागजात भी चेक किया। उन्होंने लोगो को सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि विना किसी भय के लोग मतदान करे। यदि कोई प्रत्याशी धमकी देता है तो इसकी सूचना पुलिस को दे। पुलिस हर वक्त आम जनता के साथ खड़ी मिलेगी। किसी से डरने की जरूरत नही है। गांव में जुलूस निकालने वालो व मतदाताओं को प्रलोभन देने वालो को चिन्हित किया जा रहा है।