सत्यम शर्मा ने जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स की परीक्षा उत्तीर्ण की

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के छात्र सत्यम शर्मा ने भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलौर द्वारा एम.एस.सी. एवं एम.एस.सी. पी.एच.डी. इंटीग्रेटेड कोर्स हेतु आयोजित जैम (जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। सत्यम ने यह परीक्षा भौतिक विज्ञान विषय में उत्तीर्ण की है। सत्यम ने महाविद्यालय से बी.एस.सी. 2020 में 71 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण किया है। हयातपुरा दुर्गा कॉलोनी निवासी सत्यम के पिता नगर निगम में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। सत्यम भविष्य में भौतिकी में शोध के क्षेत्र में जाना चाहते हैं। सत्यम अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के आशीर्वाद तथा गुरुजनो के सहयोग को देते हैं। इनकी सफलता पर भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला, रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. अजीत सिंह चारग, सुधाकर गुप्ता, रजनीश दीक्षित आदि ने बधाई व शुभकामनायें दी हैं।