फिल्म निर्माताओं पर तंज कसते नजर आए केआरके, बोले- पठान की सफलता...

केआरके अपने ट्वीट की वजह से अक्सर मीडिया (Media) की सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन वह बॉलीवुड पर निशाना साधते हैं। केआरके (KRK) इन दिनों अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'भोला' के बहाने बॉलीवुड पर बरसते नजर आ रहे हैं। अक्सर स्टार्स को निशाने पर लेने वाले केआरके ने फिल्म मेकर्स पर तंज कसा है। उनका कहना है कि बॉलीवुड में फिल्म निर्माता दर्शकों की पसंद समझने में नाकाम हैं।


कही यह बात
केआरके (KRK) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है, 'बॉलीवुड की सबसे बड़ी प्रॉब्लम ये है कि यहां 10 प्रतिशत लोग अशिक्षित हैं जो खुद को जानियस साबित करने के लिए अंग्रेजी बोलते हैं। और 90 फीसदी लोग पढ़े-लिखे इडियट हैं, जो भारतीय दर्शकों और उनकी चॉइस के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। इसलिए, बॉलीवुड कभी पांच फीसदी से ज्यादा हिट फिल्में नहीं बना पाएगा।'

'पठान' के बहाने कही यह बात
एक अन्य ट्वीट में केआरके ने लिखा है, 'जब फिल्म पठान ब्लॉकबस्टर हुई और बॉलीवुड के लोगों ने उछलकर यह कहना शुरू किया कि बॉलीवुड फिल्में भविष्य में हिट होंगी तब मैंने उनसे अपनी भावनाओं पर काबू रखने के लिए कहा था। क्योंकि मैं उनकी फिल्म मेकिंग की जानकारी को खूब अच्छी तरह जानता हूं। मैं सुनिश्चित था, वे कभी हिट फिल्में नहीं बना सकते।'


यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
केआरके (KRK) के ट्वीट्स पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है आप भी उन 10 फीसदी में ही आते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कौन सी फिल्म हिट होगी, इस पर वीडियो बनाओ।' एक यूजर ने लिखा, 'एक ही बात कितनी बार बोलेंगे।' एक यूजर ने लिखा, 'इंतजार करो, शाहरुख खान अब जवान के साथ आ रहे हैं।'