
कासगंज । कासगंज जिले (Injured) के कोतवाली ढोलना क्षेत्र के हजारा नहर बाईपास पर एक युवक को गोली मारकर घायल (Injured) करने का मामला सामने आया है। वहीं घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए अशोक नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसका मुकद्दमा भी उसके खिलाफ ढोलना थाने पर दर्ज है। फिलहाल मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
चिकित्सकों द्वारा उपचार के बाद घायल युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया है। वहीं घायल युवक ने दो लोगो पर गोली मारने का आरोप लगाया है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। गोली विशाल के पेट मे लगी,विशाल ने बताया की गोली मारने वाले दो लोग थे। जो मुंह पर कपड़ा बांधे थे। वहीं गोलीकांड की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया है। जिसका मुकद्दमा विशाल के खिलाफ लड़की के पिता ने ढोलना कोतवाली में दर्ज कराया था। घायल विशाल के मुताबिक वह जयपुर से अपनी प्रेमिका के साथ आ रहा था। तभी उसे दो लोगो ने गोली मार दी।
वहीं घटना के बाद सीओ सिटी अजीत चौहान ने अस्पताल पहुंचकर घायल से मामले की जानकारी ली। बताया कि घायल विशाल को इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। घायल पर एक मोहल्ले की ही लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप था। आपको बतादे घायल यूवक का नाम विशाल है,जिसकी उम्र 19 वर्ष है,विशाल कोतवाली ढोलना क्षेत्र के मोहल्ला मंडी का रहने वाला है। घायल विशाल पर मोहल्ले की ही एक लड़की आरजू को भगाकर ले जाने का आरोप था।