लेखपाल की रिपोर्ट पर पीड़ित का आने जाने का रास्ता किया बंद

लेखपाल की रिपोर्ट पर पीड़ित का आने जाने का रास्ता किया बंद

लखनऊ। रायबरेली जनपद के गंगागंज क्षेत्र के गांव पूरेशेवकी सिंह सोरा में पीड़ित अम्बिकानंद मिश्रा के मकान के सामने आने जाने का रास्ता बंद किया गया। गांव के ही दबंग रजनीकांत की शिकायत पर लेखपाल महजबीन बानो ने अम्बिकानंद मिश्रा के मकान के बाहर के रास्ते की नाप करायी और इसके बाद रिर्पोट लगा दी कि मौके पर कोई रास्ता नहीं है।पीड़ित अम्बिकानंद ने बताया कि उनका मकान नम्बर 537 और 537 ए के सामने कई वर्षो से रास्ता रहा है और लोगों का आना जाना रहता है। बीते दिनों गांव के रजनीकांत त्रिपाठी उनके पास आये और मकान का दरवाजा बंद करने लगे। उन्हें मना करने पर रजनीकांत ने लेखपाल के साथ मिलकर मेरे मकान के सामने का रास्ता ही गायब करा दिया।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में रास्ता पूरी तरह से बंद करने के लिए मौके पर दीवार उठाने हेतु रजनीकांत ने ईट पत्थर गिरवाना शुरु कर दिया है। जो मेरे मकान का रास्ता बंद हो जायेगा तो फिर आना जाना कहां से करेंगे। वहीं रजनीकांत की शिकायत नजदीकी थाना हरचंदपुर पर करने का भी कोई फायदा नहीं है। प्रभारी निरीक्षक तो लेखपाल की ही बात सुनाते है।गांव के लोगों की माने तो मौके रास्ता रहा है, उसका उपयोग हर कोई कर लेता है। रास्ता बंद होने से और ग्रामीणों को भी कठनाई होगी। जिसका ध्यान लेखपाल ने नहीं दिया है। रास्ते के बदले रास्ता चाहिए। जबकि अम्बिकानंद मिश्रा ने सिविल कोर्ट में मुकादमा कर दिया है, कोर्ट में कोई भी मामला चलते हुए मौके पर ईट पत्थर गिराना गलत है। दीवार उठाने का प्रयास करना बिल्कुल ही गलत बात है।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News