विधायक मोना के जन्मदिन पर सशक्तीकरण का लिया गया संकल्प

शतायु की कामना को लेकर मरीजों को हुआ फल वितरण, केक काटकर मनाई गयी खुशियां

विधायक मोना के जन्मदिन पर सशक्तीकरण का लिया गया संकल्प

ब्रजेश त्रिपाठी

लालगंज, प्रतापगढ़। नारी सशक्तीकरण के मिशन के साथ क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के जन्मदिन पर समर्थकों ने मतदाता जागरूकता का भी अभियान चलाने का संकल्प लिया। बाबा घुइसरनाथ धाम में शनिवार को विधायक आराधना मिश्रा मोना के जन्मदिन पर नारी सशक्तीकरण सम्मान-2024 का भी आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में महिलाओं को विविध क्षेत्रों मे सशक्तीकरण के योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं बाबा धाम में आयोजको द्वारा विधायक मोना के जन्मदिन पर हवन पूजन कर दीर्घजीवन की कामना की गयी। बाबा धाम में विधायक के समर्थकों ने मंदिर परिसर से लेकर सई घाट तक स्वच्छता अभियान भी चलाया।

कार्यक्रम में विधायक के जन्मदिन पर बतौर मुख्यअतिथि रामपुर संग्रामगढ़ की पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी ने कहा कि विधायक मोना ने अपने कुशल नेतृत्व में जनसेवा का उच्च आदर्श समाज और देश प्रदेश में रखते हुए जनप्रतिनिधि के गौरव को बढ़ाया है। अध्यक्षता करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने विधायक मोना के अनेक गुणों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में नारी सशक्तीकरण को दिशा मिली है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुष्पादेवी व सांगीपुर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू तथा लालगंज प्रमुख इं0 अमित प्रताप सिंह पंकज एवं चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने सशक्तीकरण के तहत महिलाओं को शॉल एवं पुष्पगुच्छ व सम्मान पत्र सौंपकर सम्मानित किया। आयोजन के दौरान बडी संख्या मे मौजूद लोगांे के साथ कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक मोना के जन्मदिन पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू व लालगंज प्रमुख अमित सिंह पंकज तथा चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का संयोजन अधिवक्ता शैलेन्द्र मिश्र तथा संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। यहां वक्ताओं ने विधायक मोना के विधायी गुणों, महिलाओं को सशक्तीकरण के क्षेत्र में हाल ही में दस समूहो को डा0 अलका नारी शक्ति केन्द्र के जरिए सकारात्मक प्रोत्साहन तथा प्रगतिशील नेतृत्व में सर्वश्रेष्ठता आदि गुणों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में लगातार विधानसभा में तीन बार प्रतिनिधित्व को लेकर भी विधायक मोना के जनता के विश्वास को समृद्धिशाली ढांचा प्रदान करने मे उत्कृष्ट जनसेवा की सराहना हुई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रघुनाथ सरोज तथा जिला पंचायत सदस्य लालजी यादव व पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव एवं के0डी0 मिश्रा तथा पूर्व प्रमुख रामकृपाल सरोज एवं जिला पंचायत सदस्य रघुनाथ सरोज तथा संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश एवं उपाध्यक्ष लाल विनोद प्रताप सिंह व प्राचार्य डाॅ0 अमिताभ शुक्ल ने भी विधायक मोना के सार्वजनिक क्षेत्र में विविध योगदानों की सराहना की।

विधायक के जन्मदिन पर त्रिभू तिवारी, गिरिजाशंकर पाण्डेय आदि ने सांगीपुर सीएचसी में मरीजों तथा तीमारदारों को फल वितरित किया। लालगंज तहसील स्थित बार एसोशिएसन के शेड मे भी अधिवक्ता गीता सिंह के संयोजन में विधायक मोना का जन्मदिन मनाया गया। यहां पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, अजय शुक्ल गुड्डू, संतोष पाण्डेय, ज्ञानप्रकाश वर्मा, शैलेन्द्र सिंह बघेल आदि अधिवक्ताओं को विधि के क्षेत्र मे भी योगदान के लिए माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सुधाकर पाण्डेय, पप्पू तिवारी, आशुतोष मिश्र, रामबोध शुक्ल, अभिनव शुक्ला, भूपेन्द्र काजू, यादवेन्द्र तिवारी, राजू मिश्र, छोटे लाल सरोज, अतुल शुक्ल, अमर बेदर्दी, दीपक मिश्र, राजू पाण्डेय, आशीष तिवारी, शिवम पाण्डेय, प्रीतेन्द्र ओझा, महेन्द्र तिवारी, मंदाकिनी तिवारी, दिनेश सिंह, माता शुक्ला, राकेश चतुर्वेदी आदि रहे। वहीं विधायक मोना के कैम्प कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने विधायक मोना के जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां मनायी।

About The Author

Latest News