दोनों दल एक विचार और एक ही सिक्के के दो पहलू : स्वतंत्र देव सिंह

कांग्रेस-सपा की राजनीति परिवारवाद, वंशवाद एवं भ्रष्टाचार की निशानी : स्वतंत्र देव सिंह

प्रयागराज। फूलपुर लोकसभा सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को जॉर्ज टाउन क्लब के मैदान में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस सपा की राजनीति परिवारवाद, वंशवाद और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा की निशानी है। दोनों दल एक विचार और एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऋषियों, मुनियों और तपस्वियों की पार्टी है और उसके कार्यकर्ता ऋषि मुनि जैसे हैं। जिन्होंने पार्टी और राष्ट्र के लिए सनातन संस्कृति के लिए अपना सर्वस्व समर्पण कर दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए भारतीय जनता पार्टी मां के समान है और मां के सम्मान में कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जिताता है। यह चुनाव विकसित राष्ट्र निर्माण के लिए और विश्व में भारत का गौरव स्थापित करने के लिए भाजपा चुनाव लड़ रही है। इसलिए हमें बूथ पर संघर्ष करना है और गली मोहल्ले गांव गांव जाना है। राष्ट्र निर्माण के लिए मतदाता के साथ सम्मान पूर्वक संवाद स्थापित करना है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश को लूटा तो सपा ने उत्तर प्रदेश को लूटा। उनके शासन में भ्रष्टाचार का ऐसा आलम था कि जनता भूखों मर रही थी। बुंदेलखंड इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। इनका गरीबी हटाओ का नारा सिर्फ नारा ही रह गया। लेकिन आज मोदी योगी के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के गरीबों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं। निःशुल्क राशन दिए जा रहे हैं और कोरोना जैसी महामारी में निःशुल्क वैक्सीन लगाए गए। उन्होंने कहा कोरोना काल में मोदीजी जनता के हमदर्द बनकर सेवा कर रहे थे, लेकिन सपा बसपा कांग्रेस के लोग घरों में दुबके बैठे रहे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सिंह ने सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स को चुनावी टिप्स देते हुए कहा कि कहा कि विपक्षी दलों और सामाजिक तत्वों की ओर से सोशल मीडिया पर सरकार व भाजपा के खिलाफ फैलाए जाने वाले दुष्प्रचार के जवाब के लिए किसी मुहूर्त का इंतजार ना करें। बल्कि विरोधियों को मजबूत साक्ष्य के अनुसार उनको मुंहतोड़ जवाब दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ज्यादा ताकतवर मंच और कोई नहीं हो सकता। लेकिन इसके लिए कार्यकर्ता को खुद अपडेट रखना होगा और विपक्ष द्वारा फेक आईडी द्वारा दुष्प्रचार किए जाने को लेकर उन्हें जेल का रास्ता दिखलाए।मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इसके पूर्व फूलपुर लोकसभा प्रत्याशी के प्रत्याशी विधायक प्रवीण पटेल एवं उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोल्डी पटेल ने मुख्य अतिथि को श्री राम जन्मभूमि का प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
फूलपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने कहा कि फूलपुर लोकसभा की सीट प्रचंड बहुमत के साथ जिताकर नरेंद्र मोदी की विजय माला में फूलपुर से खिला हुआ कमल लगाएंगे। अध्यक्षता गंगापार जिला अध्यक्ष कविता पटेल एवं संचालन गंगापार सोशल मीडिया के महानगर संयोजक निमीश खत्री तथा धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, फूलपुर लोकसभा प्रभारी बालेन्दु मणि त्रिपाठी, लोकसभा संयोजक विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी व निर्मला पासवान, हर्षवर्धन बाजपेई, आशीष गुप्ता, बृजेश त्रिपाठी, विवेक मिश्रा, आनंद वैश्य सुदर्शन, हनुमान प्रसाद पांडे, आनंद जायसवाल, प्रशांत शुक्ला, विजय श्रीवास्तव, राजेश गोंड एवं सोशल मीडिया के हजारों वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।
Tags: Prayagraj

About The Author

Latest News