नशे में धुत होकर युवक ने गला दबाकर महिला से किया रेप
महिला को अस्पताल में कराया भर्ती, अरोपी गिरफ्तार
By Harshit
On
लखनऊ। राजधानी के थाना मोहनलालगज क्षेत्र में एक महिला का गला दबाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर बेटे की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला के साथ मोहनलालगंज के ग्राम कलंदर खेड़ा में शराब के नशे में धुत युवक सुभाष ने महिला का गला दबाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम और उसे जख्मी हालत में छोड़कर भाग गया। वारदात के दौरान महिला के चोट आने के चलते उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है महिला की हालत नाजुक बताई गई।

मोहनलालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में प्रभारी निरिक्षक ने बताया की दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी जिसके बाद महिला के परिजनों ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags: lucknow
About The Author
Latest News
इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा होगा माफ_अखिलेश यादव
05 May 2024 09:25:51
फिरोजाबाद। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को फिरोजाबाद में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने भाजपा...