लखनऊ से 285 हज यात्रियों को लेकर रवाना हुई फ्लाइट

लखनऊ से 285 हज यात्रियों को लेकर रवाना हुई फ्लाइट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से हज यात्रा के लिए चयनित कुल 18 हजार 10 हज यात्रियों में से 285 हज यात्रियों के पहले जत्थे को लेकर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से फ्लाइट मदीना के लिए रवाना हुई।कानपुर रोड स्थित जायरीन हज हाऊस में तड़के सुबह से हज यात्रा के लिए जाने वाले लोग पहुंचें और उनका हज समिति की ओर से फूल माला से स्वागत किया गया। राज्य हज कमेटी के सचिव एस.पी. तिवारी ने मीडिया से कहा कि हज यात्रियों को जायरीन हज हाऊस से अमौसी एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए एसी बसें लगायी गयी। ज्यादा उम्र के हज यात्रियों के लिए लो फ्लोर बसें लगायी।उन्होंने कहा कि मदीना के लिए पहली उड़ान से पहले हज यात्रियों को समय से पहुंचाया गया।

सुबह छह बजे से ही बसें लगायी गयी। हज यात्रियों के लिए शुद्ध जल की व्यवस्था करायी गयी। धूम गर्मी को देखते हुए हवादार वातावरण बनाया गया। हज करने को जा रहे लोगों को पहुंचाने आये लोगों को भी सभी सुविधाएं दी गयी। हेल्प डेस्क बनाकर हर सम्भव सहायता प्रदान की गयी।नौ मई से हज यात्रा के लिए रवानगी शुरु हुई है। यह सिलसिला इसी तरह 24 मई तक चलता रहेगा। हज यात्रियों की सुविधा के लिए हज हाऊस पर कमेटी की ओर से सहायता के लिए डेस्क की व्यवस्था बनी रहेगी। उप्र हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा पहले दिन से ही हज यात्रियों की सेवा में जुटे हुए है।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News

संबलपुर स्कूल में बच्चे सीख रहे मार्शल आर्ट के दांव-पेंच संबलपुर स्कूल में बच्चे सीख रहे मार्शल आर्ट के दांव-पेंच
धमतरी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसी तारतम्य...
सूने मकान में चोरी, आभूषण, नकदी समेत घरेलू सामान ले उड़े चोर
सीआरपीएफ जवान को गोली लगी, रायपुर रेफर
सवारियों से भरा ऑटो पलटा , नाबालिग बच्ची की मौत, दो गंभीर
एथलेटिक्स जेरूसलम ग्रैंड स्लैम में रोमानिया ने जीते 3 स्वर्ण पदक
जब बीस वर्ष बाद आई सौर लहर "ऑरोरा" ने यूके को चमत्कृत कर दिया
हर्ष अस्पताल के निशुल्क कैंप में मरीजों ने बताया दूषित पानी से बढ़ रहीं बीमारियां