आज का राशिफल 1 मई 2024  किन जातकों को मिलेगी सफलता

आज का राशिफल 1 मई 2024  किन जातकों को मिलेगी सफलता

मेष  
 अपनी क्षमताओं का भरपूर प्रयोग करेंगे। नकदी की समस्या दूर होगी।जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। किसी आनन्दोत्सव में आप सम्मिलित हो सकते हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य आगे न बढ़ायें।

वृष 
आपको किसी विशेष कार्य के लिये सम्मानित किया जा सकता है। लोन को आज चुका सकते हैं।  नकारात्मक लोगों के कारण आप थोड़ा उदास हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से अपने सम्बन्ध खराब न करें। घुटनों में दर्द की शिकायत रहेगी।

मिथुन 
अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। मनमुटाव हो सकता है।  गैरकानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिये। रियल एस्टेट कारोबारियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। अल्प लाभ के लिये अपने सम्बन्धों को दाँव पर न लगायें। मन में अजीबोगरीब कुण्ठा जन्म ले सकती है।

कर्क  
 कार्यक्षेत्र में लोग आपको काफी महत्व देंगे। निजी समस्याओं को दूसरों से ज्यादा शेयर न करें।ज्यादा चिन्ता के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सन्तान के करियर को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। प्रेम सम्बन्धों में भावनात्मक दूरियाँ पनप सकती हैं। अधिकतर काम आप फोन के माध्यम से करेंगे।

सिंह
 सभी काम योजना बनाकर करें तो आपको लाभ मिलेगा।  आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो काम हाथ में लेंगे उसे समय पर पूरा कर लेंगे। व्यापार में रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी।

कन्या 
सरकारी नौकरी वाले लोगों के स्थानान्तरण की चर्चा चल सकती है।  परिवारिक विवाद हल होने के योग बन रहे हैं। दुश्मन आपके सामने मित्रता का हाथ बढ़ा सकते हैं। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये रखें। आपकी प्रतिभा और योग्यता की सराहना होगी।

तुला   
रिश्तेदारों पर आपको ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिये।विवाहेतर सम्बन्धों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। सेहत को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहें। किसी मित्र के व्यवहार से आपका मन व्यथित हो सकता है।

वृश्चिक
बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी।   कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद दूर होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु  
 व्यवसाय में अचानक बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।पढ़ाई में बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहेगा। रोजगार में बदलाव करने से बचें। विचारों में सकारात्मकता बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार हो सकते हैं।

मकर  
 प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी दूर होगी। दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। घर के बुजुर्गों के विचारों का सम्मान करें। क्रोध और आवेश से आपको बचना चाहिये। लवमेट्स के साथ आप घूमने जा सकते हैं।

कुंभ  

जो भी काम करें वह सोच-समझकर करें। आज आपको सावधानी रखनी चाहिये।अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें। पुराने कर्जों को चुकाने का दबाव रहेगा। एकान्त के आपको समय नहीं बिताना चाहिये।

मीन   नया व्यवसाय शुरू करने का विचार बनायेंगे। पदोन्नति हो सकती है।आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ायेगा। व्यापार में आपके नये सहयोगी बन सकते हैं।

Tags: Rashifal

About The Author

Latest News

कॉमेडी के मंच पर मतदान बढ़ाने की अपील कॉमेडी के मंच पर मतदान बढ़ाने की अपील
लखनऊ। जनपद लखनऊ में 20 मई 2024 को होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन एवं 173 लखनऊ पूर्व विधानसभा उप निर्वाचन...
पांच माह में विष्णुदेव सरकार ने 16 हजार करोड़ कर्जा लिया : कांग्रेस
चुनावी शोर ने पकड़ी रफ्तार , ताबड़तोड़ जनसभाओं का सिलसिला शुरू
भाजपा ने विकास के नाम पर जनता को दिया छलावा-डॉ. एसपी सिंह पटेल
सीएम के कार्यक्रम को लेकर एडीजी समेत अफसरों ने किया कवायद
प्रबंधक देवी प्रसाद पांडेय पर न्यायालय ने लगाया 5000का जुर्माना
निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का सुल्तानपुर आना भाजपा के लिए शुभ संकेत