आज का राशिफल 4 मई 2024 जानिए आज का राशिफल कैसा रहने वाला है

आज का राशिफल 4 मई 2024 जानिए आज का राशिफल कैसा रहने वाला है

मेष   
प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपकी पहचान बनेगी।आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। व्यापार में धैर्य से काम लेने के कारण बड़ा लाभ मिल सकता है। बीमार लोगों के रोग मुक्ति की सम्भावना है। जॉब में मनोवान्छित उन्नति मिल सकती है।

वृष  
 प्रेम सम्बन्धों को लेकर असहजता दूर होगी।मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। सन्तान के करियर की चिन्ता रहेगी। उच्च शिक्षा में अच्छी सम्भावना मिल सकती है। नये सम्बन्धों का भरपूर लाभ उठायेंगे। अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर पायेंगे।

मिथुन   
हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। व्यवसाय में लाभ की स्थिति कम रहेगी।स्वच्छ और पौष्टिक भोजन का सेवन करें। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आयेगा। व्यर्थ के तनाव से स्वयं को दूर रखें। सरकारी कार्यों में अवरोध आयेगा।

कर्क 
 कुछ लोग आपको लक्ष्यों से भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। आपका समय बर्बाद हो सकता है। मनःस्थिति थोड़ी विचलित रहेगी। कब्ज की समस्या हो सकती है। दूर की यात्रा आज न करें तो हितकर होगा।

सिंह 
अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाने के कारण आप के ऊपर लोग काफी विश्वास करेंगे।  आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी योजना अवश्य बना लें। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में आपको लाभ होगा।

कन्या   
आपके वाक चातुर्य से लोग प्रभावित होंगे लेकिन झूठ न बोलें। जीवनशैली में भोग-विलास की अधिकता रहेगी।धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

तुला  
 अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें।अपने जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। भावुक होकर किसी पर भरोसा न करें। सन्तान के भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। पहले लिये गये निर्णय आपको बदलने पड़ सकते ।

वृश्चिक 
 कार्यक्षेत्र में आपके मनोनुकूल कार्य नहीं होंगे। व्यापार में नये समझौते करने पड़ सकते है। पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। बुरी संगत के कारण प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। अस्थमा के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है।

धनु  
 मित्रों के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। आप किसी कानूनी मामले को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं।ऑफिस के काम से आपको टूर करना पड़ सकता है। आशा से अधिक अच्छा परिणाम प्राप्त होने से उत्साहित रहेंगे।

मकर 
 लोग आपसे ईर्ष्या की भावना रखेंगे। मन से कमजोरी न मानें। दस्तावेजों को सम्भालकर रखें।कुटुम्बजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अनावश्यक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार में स्वीकृति बन सकती है।

कुंभ  
आज गूढ विषयों का अध्ययन करेंगे। कार्यक्षेत्र में जो रुकावटें आ रही थी वो दूर होंगी। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि होगी।

मीन
बिना पूछे किसी को सलाह न दें वरना अपयश झेलना पड़ सकता है। कामकाज में असन्तुलन की स्थिति रहेगी।  पार्टनर्स मौके पर आपको धोखा दे सकते हैं। किसी उलझे हुये मामले को लेकर तनावग्रस्त हो सकते हैं। स्त्रियों को संक्रमण जैसी समस्या हो सकती है।

पं सुभाषपाण्डेय 

 

Tags: Rashifal

About The Author

Latest News