बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
By Harshit
On
मलिहाबाद, लखनऊ। बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज ट्रामासेंटर में चल रहा है। माल कस्बा निवासी अकील (23) अपनी बाइक से किसी काम से कही जा रहा था। मलिहाबाद माल रोड स्थित मसीढ़ा गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरा। जिससे उसके सिर पर चोटें आयी। आसपास के दौड़े ग्रामीणों ने गम्भीर रूप से घायल अकील को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी पहुचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। जहां अकील की हालत गम्भीर बनी हुई है।
Tags: lucknow
About The Author
Latest News
कल्पना सोरेन करेंगी नामांकन, सास-ससुर का लिया आशीर्वाद
29 Apr 2024 08:41:00
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी तथा झामुमो की उम्मीदवार कल्पना सोरेन झारखंड विधानसभा की गांडेय सीट पर होने...