सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट को लेकर कल्पना सोरेन ने दर्ज कराई एफआइआर
By Mahi Khan
On
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का फर्जी एक्स अकाउंट को लेकर मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है। इस संबंध में कल्पना सोरेन ने रांची के गोंदा थाने में मामला दर्ज कराई है। यह फर्जी एक्स अकाउंट जनवरी 2024 से चलाया जा रहा था। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अकाउंट किसके जरिये चलाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची साइबर सेल इसकी जांच कर रही है। पुलिस मुख्यालय डीएसपी टू ने गुरुवार को बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। डिटेल खंगाला जा रहा है। फिलहाल अकाउंट को बंद कर दिया गया है। साथ ही एक्स से डिटेल मांगा गया है।
Tags:
About The Author
Latest News
केंद्रीय फोर्स आगमन पर जिले अधिकारियों ने किया स्वागत
27 Apr 2024 16:39:46
मैनपुरी। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को जनपद में सकुशल व शांतिपूर्ण कराने के लिए शुक्रवार को पैरामिलेट्री फोर्स अपने...